VIDEO: वोग के कवर पेज पर नजर आईं शाहरुख की बेटी सुहाना, ग्लैमरस अंदाज में तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की बेटी सुहाना अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बात का सबूत उनका पहला मैगजीन कवर है, जिसमें पहली बार सुहाना का ग्लैमरस अवतार दिखा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की बेटी सुहाना अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बात का सबूत उनका पहला मैगजीन कवर है, जिसमें पहली बार सुहाना का ग्लैमरस अवतार दिखा है। सुहाना ने वोग के मैगजीन पर कवर गर्ल के रूप में डेब्यू किया है और उनकी ग्लैमरस तस्वीरों ने सभी को चौंका दिया है। इस मैगजीन को खुद शाहरूख ने लॉन्च किया।

सुहाना ने शूट किया पहला मैगजीन कवर
शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने इंटरनेशनल मैगजीन वोग के इंडियन एडिशन पर डेब्यू किया है। 18 साल की सुहाना मैगजीन कवर पर काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही हैं। वोग मैगजीन ने सुहाना की कुछ तस्वीरें रिलीज की हैं, जिनमें उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला है। इस मैगजीन को शाहरुख ने खुद वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स के खास मौके पर रिलीज किया।

खुद पापा शाहरुख ने लॉन्च की मैगजीन
मैगजीन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'उसे फिर से अपने हाथों में उठा रहा हूं, शुक्रिया वोग। तुम्हें अपना सारा प्यार दे रहा हूं, और एक हग भी। हैलो सुहाना खान।' मां गौरी ने भी सुहाना की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। वोग को दिए इंटरव्यू में सुहाना ने बताया कि वो बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती हैं, लेकिन उससे पहले पढ़ाई उनकी प्राथमिकता है। शाहरुख भी कई बार ये साफ कर चुके हैं कि उनके बच्चे पहले पढ़ाई पूरी करेंगे, फिर ही फिल्मों में कदम रखेंगे।

एक्ट्रेस बनना चाहती हैं सुहाना खान
सुहाना फिलहाल लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं, जिसके बाद वो किसी यूनिवर्सिटी से एक्टिंग में कोर्स करना चाहती हैं। शाहरुख के बड़े बेटा आर्यन लॉस एंजिलिस में फिल्ममेकिंग सीख रहे हैं। सुहाना भी अपने भाई के पास एक्टिंग में कोर्स करने के लिए जाएंगी। अपने और पिता शाहरुख के बीच रिश्ते को लेकर सुहाना ने बताया कि बचपन में उन्हें शाहरुख की पॉप्युलैरिटी पसंद नहीं थी, लेकिन अब दोनों बेस्ट-फ्रेंड्स हैं। सुहाना शाहरुख से अपने एग्जाम से लेकर ब्वॉयफ्रेंड्स तक की बातें करती हैं।

शाहरुख नहीं करेंगे बेटी सुहाना को लॉन्च
बाकी स्टार किड्स की तरह सुहाना भी अगले कुछ सालों में बॉलीवुड में अपना करियर बनाएंगी, लेकिन शाहरुख उन्हें लॉन्च नहीं करेंगे। मैगजीन में छपे इंटरव्यू के मुताबिक शाहरुख चाहते हैं कि उनके बच्चे स्टार्स की तरह नहीं, बल्कि एक्टर के तौर पर लॉन्च हों। 'कई दोस्त हैं जो मेरे बच्चों को अपने बच्चों की तरह देखते हैं और वो उन्हें लॉन्च भी करना चाहते हैं, जैसे करण जौहर, लेकिन मैं उन्हें अक्सर कहता हूं कि ये तब लॉन्च हों जब ये अच्छे एक्टर बन जाएं।'













Click it and Unblock the Notifications