मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान के नाम पर लाखों की ठगी, जानिए क्या है पूरा मामला?
प्रयागराज। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, बात यूपी के प्रयागराज की है, जहां पर सोमवार को मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान के शो के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पने का केस प्रकाश में आया है, इस मामले में आयोजन समिति से जुड़े ट्रिपल आईटी के छात्र की ओर से धूमनगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है और उसने जांच शुरू कर दी है।

सिंगर सुनिधि चौहान के नाम पर लाखों की ठगी
जानकारी के मुताबिक प्रयागरराज के मशहूर ट्रिपल आईटी के वार्षिक समारोह में पिछले साल सुनिधि चौहान का शो कराया जाना था, जिसके लिए आयोजन समिति की सहमति के बाद तेलियरगंज स्थित ड्रीम मेकर्स इवेंट प्लानिंग फर्म से डील तय हुई थी, जिसमें संस्थान की ओर से 20 लाख रुपये देने की बात कही गई थी, इसमें से 19 लाख रुपये एडवांस पेमेंट था और एक लाख कार्यक्रम खत्म होने के बात थी।

कार्यक्रम में सुनिधि चौहान नहीं आईं
लेकिन कार्यक्रम में सुनिधि चौहान नहीं आईं, जिसके बाद संस्थान की ओर से ड्रीम मेकर्स इवेंट प्लानिंग फर्म से लगातार बात करने की कोशिश की जा रही है लेकिन उसकी ओर से कोई रिप्लाई नहीं आया और ना ही पैसे वापस किए गए, जिसके बाद आयोजन समिति से जुड़े ट्रिपलआईटी के छात्र और जिमखाना महासचिव प्रखर चतुर्वेदी की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सुनिधि ने 2000 से अधिक गीत गाए हैं...
मालूम हो कि सुनिधि चौहार बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं, उन्होंने मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती फ़िल्मों में भी 2000 से अधिक गीत गाए हैं, चौहान ने गायन की शुरुआत चार वर्ष की आयु से की थी, उन्हें प्रसिद्धी टेलिविज़न गायन प्रतियोगिता 'मेरी आवाज़ सुनो' से मिली थी। उन्हें लोकप्रियता राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म मस्त से मिली जिसमे उन्होंने "रुकी रुकी सी ज़िंदगी" गीत गाया जो कि हिट गीत साबित हुआ। उन्हें कुल चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों का नामांकन और तीन में जीत हासिल हुई। उन्होंने दो स्टार स्क्रीन पुरस्कार, दो आईफा पुरस्कार और एक ज़ी सिने पुरस्कार जीते हैं।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications