Chandrayaan-3 Launch: PM ने कहा- वैज्ञानिकों का अथक समर्पण है चंद्रयान-3 प्रमाण, इसरो में खुशी की लहर

Chandrayaan-3 Launch: श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 'चंद्रयान-3' चंद्र मिशन को लॉन्च किया गया है। भारत की अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास के पन्नों में अब एक नया अध्याय शामिल हो चुका है।

Chandrayaan-3 Launch: 'चंद्रयान-3' चंद्र मिशन को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च कर दिया गया है। सफलतापूर्वक हुई इस लॉन्चिंग पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और चंद्रयान-3 के पीछे की टीम ने LVM3 M4 वाहन को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में लॉन्च करने के बाद अपनी खुशी साझा की। इसरो का कहना है कि चंद्रयान-3 ने अपनी सटीक ऑर्बिट में चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का कहना है कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। हमारे प्रिय LVM3 ने पहले ही चंद्रयान-3 यान को पृथ्वी के चारों ओर सटीक रूप से स्थापित कर दिया है। आइए हम चंद्रयान-3 यान को आगे की ऑर्बिट में बढ़ने और आने वाले दिनों में चंद्रमा की ओर यात्रा करने के लिए शुभकामनाएं दें।

Chandrayaan-3 Launch

पीएम ने दी बधाई, कहा- चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह ऊंची उड़ान भरता है, हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।

साथ ही पीएम ने कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+