Chandrayaan 3 Live: चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त को उतरेगा विक्रम लैंडर
Chandrayaan 3: इसरो की ओर से चंद्रयान 3 की अपडेट जारी की गई है। इसरो की ओर से बताया गया है कि चंद्रयान 3 अब चांद से सिर्फ 25 किलोमीटर की दूरी पर है। जल्द ही यह चांद पर लैंड करेगा। इसके लिए चंद्रयान 3 सूर्योदय का इंतजार कर रहा है।

LIVE Feed
लूना का क्रैश दुर्भाग्यपूर्ण
अंतरिक्ष विशेषज्ञ पी. के. घोष के मुताबिक मुझे लगता है कि चंद्रयान-3 23 अगस्त को अच्छी लैंडिंग करेगा। रूस के लूना-25 का क्रैश होना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। करीब 47 साल बाद रूस ने ऐसा किया है। इससे पता चलता है कि आपको स्पेस सेक्टर में कभी भी कुछ भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। चंद्रयान-3 चंद्रमा की निकटतम अण्डाकार कक्षा से केवल 25 किमी दूर है।
लूना पर क्या बोले भारतीय खगोलशास्त्री
रूस के लूना यान के क्रैश पर भारतीय खगोलशास्त्री अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम ने कहा कि ऐसा लगता है कि उनका अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया है। ये भी लगता है कि अंतरिक्ष यान की ऊंचाई कम करने के लिए उन्होंने जो पैंतरेबाजी की थी, वो गलत साबित हुई।
चंद्रयान 2 से भी मिल रहा डेटा
अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. के राजीव ने कहा कि असली फल चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग के बाद आएगा। रोवर के पेलोड वहां (चंद्रमा) मौजूद खनिजों के प्रकार को जानने में मदद करेंगे। चंद्रयान-2 लैंडर अभी भी परिक्रमा कर रहा है और हमें डेटा मिल रहा है।
लैंडिंग टाइमिंग का ऐलान
चंद्रयान चांद की सतह पर 23 अगस्त को शाम 6.04 पर लैंडिंग करेगा। इसरो ने इसकी जानकारी दी है।
डीबूस्टिंग क्या है?
डीबूस्टिंग अंतरिक्ष यान के वेग को कम करके उसे एक ऐसी कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया को संदर्भित करता है। जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु (पेरिल्यून) 30 किमी पर सेट किया जाता है और सबसे दूर बिंदु (अपोल्यून) 100 किमी पर बनाए रखा जाता है। चंद्रयान 3 ने आज अपनी दूसरी और अंतिम डीबूस्टिंग पूरी कर ली है।
चंद्रयान3 की लैंडिंग के लिए रहें तैयार
विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान3 की लैंडिंग के लिए तैयार रहें। चंद्रयान 3 का अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक रहा। लैंडर मॉड्यूल की कक्षा को 25 किमी x 134 किमी तक कम कर देता है। चंद्रमा के करीब पहुंचने के साथ ही उलटी गिनती शुरू हो गई है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications