चंद्रयान-3 की लैडिंग टाइमिंग का ऐलान, 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चांद पर कीर्तिमान रचेगा इसरो
Chandrayaan-3: भारत का 'चंद्रयान 3' मिशन चांद पर इतिहास रचने की पूरी तैयारी में है। समस्त देशवासियों के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर देश के इस मिशन पर टिकी हुई है। 'इसरो' एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। ऐसे में एक बहुत ही जरूरी खबर सामने आई है कि 23 अगस्त 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है।
नया कार्तिमान बनाएगा भारत
बताते चलें कि चांद के दक्षिणी ध्रुव इलाके में भारत के स्पेसक्राफ्ट ने अगर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली तो ये उपलब्धि हासिल करने वाला हमारा देश दुनिया का पहला देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन के स्पेसक्राफ्ट चांद की सहत पर लैंडिंग करने में सफल हो चुके हैं। लेकिन चांद के दक्षिणी ध्रुव इलाके पर किसी भी देश के स्पेसक्राफ्ट ने लैंडिंग नहीं की है।

फेल हुआ रूस का मिशन
भारत चंद्रयान-3 के साथ अपने इस मिशन में जल्द ही कामयाब होने वाला है। बताते चलें कि रूस का लूना-25 मिशन भी चांद की सतह पर लैंडिंग की कतार में खड़ा हो रखा है। हालांकि इस बीच खबर मिली कि लूना-25 स्टेशन चंद्रमा से टकरा गया है, जिसकी वजह से रशिया का ये मिशन फेल हो गया। 11 अगस्त को रूस ने अपना लूना-25 मिशन लॉन्च किया था।
इसरो ने दी जानकारी
इससे पहले इसरो ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी भी दी कि चंद्रयान 3का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है और अब बस 23 अगस्त का इंतजार है। इस दिन चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications