Chandrayaan 3: चंद्रमा की राह में एक और सफलता, विक्रम लैंडर की हुई पहली सफल डीबूस्टिंग
Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 का चंद्रमा की राह में एक बड़ी सफलता मिली है। विक्रम लैंडर एक महत्वपूर्ण डीबूस्टिंग प्रक्रिया से गुजर गया है। एक दिन पहले प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग होने के बाद शुक्रवार को थोड़ी निचली कक्षा में उतर गया।
लैंडर मॉड्यूल ने सफलतापूर्वक एक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया, जिसने इसकी कक्षा को 113 किमी x 157 किमी तक कम कर दिया। दूसरा डीबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 को लगभग 2 बजे हो सकता है। इसरो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- मिशन चंद्रयान-3 का फाइनल स्टेज, अब जानिए अगले 3 दिन क्या सब होगा












Click it and Unblock the Notifications