Chandrayaan 2: अदनान सामी ने फनी Video अपलोड करके लिए फवाद चौधरी के मजे, बौखलाया पाकिस्तान

Recommended Video

    Chandrayaan 2 पर Adnan Sami ने लिए Pakistan के खूब मजे; Watch Video | वनइंडिया हिंदी

    बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सोमवार को बड़ी खुशखबरी दी है, इसरो ने बताया कि चांद की सतह पर हार्ड लैंडिंग के बाद भी चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, इसमें कोई भी टूट-फूट नहीं हुई है, इसरो लैंडर के साथ फिर से संपर्क स्थापित करने की हर संभव कोशिश कर रहा है, उम्मीद है कि इसरो जल्द ही विक्रम से संपर्क स्थापित करने में कामयाब होगा, इसरो की इस जानकारी के बाद लोगों की उम्मीदें फिर से जिंदा हो गई हैं।

     चंद्रयान 2 मिशन

    चंद्रयान 2 मिशन

    लेकिन शनिवार को जिस वक्त चंद्रयान 2 मिशन के 'लैंडर विक्रम' से इसरो का संपर्क टूटा था, उस वक्त जहां पूरी दुनिया इसरो के साथ खड़ी होकर उसकी तारीफ कर रही थी, वहीं उस वक्त पाकिस्तान की ओर से इसरो का मजाक उड़ाया जा रहा था, जिसमें पाकिस्‍तान के विज्ञान और टेक्‍नोलॉजी मंत्री फवाद चौधरी और पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता आसिफ गफूर जैसे लोग भी शामिल थे।

    अदनान सामी ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब

    लेकिन अब इन पाकिस्तानियों को करारा जवाब दिया है मशहूर गायक अदनान सामी ने, जिन्होंने एक फनी वीडियो अपलोड किया है,जिसे देखकर हंस-हंस कर सबका पेट फूल जाएगा, अदनान का ये वीडियो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है।

    फवाद चौधरी का उड़ा मजाक

    इस वीडियो के गाने से पता चलता है कि ये इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के किसी रैली का है, इस वीडियो के अंत में फवाद चौधरी जैसे ही एक शख्स को नाचते हुए दिखाया गया है, हालांकि इस वीडियो को देखते ही पाकिस्तानी गुस्से में भर गए हैं और वो अदनान के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, बावजूद इसके ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    चंद्रयान-2 से संपर्क टूटने पर सिंगर अदनान सामी का था ये Tweet

    चंद्रयान-2 और विक्रम लैंडर को लेकर अदनान सामी ने ट्वीट करते हुए लिखा पृथ्वी से चंद्रमा तक 384,000 किलोमीटर में से हमने 383,998 किलोमीटर की यात्रा की और सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी से कम हो गए, यह अविश्वसनिय है। इतने नजदीक होना भी गर्व की बात है, हमारे वैज्ञानिक, उनकी प्रतिभा, साहस और दृढ़ संकल्प तारीफ के लायक है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+