चंद्रशेखर आजाद जयंती: जानिए स्वतंत्रता सेनानी के बारे में ये 5 बातें

चंद्रशेखर आजाद जयंती: जानिए स्वतंत्रता सेनानी के बारे में ये 5 बातें

नई दिल्ली, 23 जुलाई: भारत के स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की आज जयंती है। चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक जगह पर हुआ था। चंद्रशेखर आजाद ने अपना पूरा जीवन देश की आजादी की लड़ाई में लगा दिया। चंद्रशेखर आजाद का निधन 27 फरवरी 1931 को हुआ था। चंद्रशेखर आजाद पहले महात्मा गांधी और फिर पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल और शचीन्द्रनाथ सान्याल योगेश चन्द्र चटर्जी के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए थे। 1922 में चौरी चौरा की घटना के बाद गांधीजी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था। जिसके बाद चंद्रशेखर आजाद पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल और शचीन्द्रनाथ सान्याल योगेश चन्द्र चटर्जी के 1924 में गठित हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़ गए थे।

Chandrashekhar Azad Birth Anniversary

चंद्रशेखर आजाद के बारे में जानिए रोचक बातें..?

1.चंद्रशेखर आजाद को वाराणसी के काशी विद्यापीठ इसलिए भेजा गया था क्योंकि उनकी मां उन्हें संस्कृत का विद्वान बनाना चाहती थीं।

2.असहयोग आंदोलन के दौरान अदालत के सामने पेश होने पर चंद्रशेखर आजाद के रूप में अपना नाम घोषित करने के बाद उन्हें चंद्रशेखर आजाद के नाम से जाना जाने लगा।

3. चंद्रशेखर आजाद एक एक्सपर्ट निशानेबाज थे और नियमित रूप से निशानेबाजी की प्रैक्टिक्स करते थे।

4. चंद्रशेखर आजाद 1928 में सहायक पुलिस अधीक्षक, जॉन पोयंत्ज सॉन्डर्स की हत्या में शामिल थे।

5. यूपी के इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में पुलिस चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार करने आई थी। वह एक शूटआउट में शामिल हुए थे और दाहिने पैर में पुलिस ने उनको गोली मारी गई थी। बचने में कठिनाई महसूस करते हुए, उन्होंने हमेशा आजाद (स्वतंत्र) रहने की प्रतिज्ञा लेते हुए, अपनी बंदूक में बची आखिरी गोली से खुद को गोली मार ली थी।

चंद्रशेखर आजाद के कोट्स?

1. चंद्रशेखर आजाद ने कहा था, ''मैं एक ऐसे धर्म में विश्वास करता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का प्रचार करता है।''

2.चंद्रशेखर आजाद ने कहा था, ''दूसरों को अपने से बेहतर ना समझे, हर दिन अपने खुद के बनाए रिकॉर्ड को तोड़े...क्योंकि सफलता आपके और आपके बीच की लड़ाई है।''

3.चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ''जमीन पर एक विमान हमेशा सुरक्षित रहता है लेकिन विमान का काम उड़ना है। वैसे ही जिंदगी में महान ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए जीवन में हमेशा कुछ सार्थक जोखिम उठाने पड़ते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+