सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा को चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन, फ्रॉड का आरोप
चंडीगढ़, 8 जुलाई: मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और सात अन्य के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने समन जारी किया है। एक व्यापारी की ओर से धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर ये समन जारी किया गया है। सलमान की कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' के नाम पर चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने अपने साथ फ्रॉड होने का मामला दर्ज कराया है।

Recommended Video
चंडीगढ़ के रहने वाले व्यापारी अरुण गुप्ता ने कंपनी बीइंग ह्यूमन, सलमान खान और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी करने का ये मामला दर्ज कराया है। चंडीगढ़ एसपी केतन बंसल ने इसकी पुष्टि की है। शिकायत के बाद समन जारी किया गया है। समन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतकर्ता अरुण गुप्ता ने कहा है कि कंपनी ने उनसे शोरूम खोलने को कहा था। जिसके लिए उन्होंने 2 करोड़ खर्च किए। शोरूम की ओपनिंग में सलमान के आने की भी बात कही गई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुप्ता ने सलमान खान के साथ अपनी तस्वीरें भी दिखाई हैं। उनका कहना है कि अभिनेता सलमान खान से बिग बॉस के सेट पर उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने शोरूम खोलने के लिए कहने के साथ वादा किया था कि वह इसके उद्घाटन अवसर पर आएंगे। बाद में सलमान खान ने किसी व्यस्तता के कारण नहीं आने की बात कही।
उनका कहना है कि शोरूम खुलवाने के बाद उनका एग्रीमेंट स्टाइल क्विंटेट ज्यूलरी प्राइवेट लिमिटेड से करवाया गया। यह भी बीइंग ह्यूमन कंपनी है। नियम और शर्तों के तहत उसने 1 करोड़ रुपये शोरूम को बनाने में लगाया। इसके बाद शोरूम में बीइग ह्यूमन कंपनी की ज्वेलरी भी रखी, लेकिन कंपनी की तरफ से सामान नहीं भेजा गया।
व्यापारी की शिकायत पर सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के अलावा कंपनी के कुछ अधिकारियों को पुलिस ने समन भेजे हैं। सभी से 10 दिन में जवाब देने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications