'बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं', Mohammed Siraj ने आशा भोसले की पोती के साथ रिश्ते का बताया सच
Mohammed Siraj On Zanai Bhosle: पिछले हफ़्ते आशा भोसले की पोती ज़नाइ भोसले की क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ मस्ती करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह तस्वीर ज़नाइ के 23वें जन्मदिन की पार्टी की थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही मोहम्मद सिराज को लेकर लगातार कई तरह की बातें सामने आने लगी थी। इन दोनों के रिश्तों पर कई तरह की अटकलें लगाए जाने लगे थे।
मोहम्मद सिराज ने तोड़ी चुप्पी (Mohammed Siraj On Zanai Bhosle)
वायरल हुई तस्वीर में ज़नाइ और सिराज दोनों किसी बात पर हंसते हुए नज़र आ रहे थे। इस तस्वीर ने ज़नाइ और सिराज के बीच डेटिंग की अफ़वाहों को हवा दे दी। अब इस बात को साफ़ करते हुए ज़नाइ और मोहम्मद सिराज दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पष्ट किया कि वे रिलेशनशिप में नहीं हैं। ज़नाइ और मोहम्मद सिराज दोनों ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक-दूसरे को 'भाई-बहन' कहते हुए अपनी तस्वीरें फिर से शेयर कीं।

सिराज को ज़नाइ ने बताया भाई
ज़नाइ ने लिखा कि मेरे प्यारे भाई। सिराज ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा कि मेरी बहन के जैसी कोई बहना नहीं। बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं। जैसी है चांद सितारों में, मेरी बहना है एक हजारों में। सिराज के इस पोस्ट से यह साफ है कि दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता है। इन दोनों के मिलने की अफवाह तब शुरू हुई जब ज़नई ने पिछले हफ़्ते मुंबई के एक रेस्टोरेंट में आयोजित अपनी बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
फैंस ने उठाए थे रिश्ते पर सवाल
इस शाम में कई अन्य हस्तियां और क्रिकेटर भी शामिल हुए। हालांकि, सिराज के साथ उनकी तस्वीर ने इंटरनेट का ध्यान खींचा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "क्या आप सिराज भाईजान ज़नई भोसले से शादी करने जा रही हैं? दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि यही है क्या भाभी जी? अन्य लोगों ने तस्वीरों पर दिल-आंखों वाले इमोजी भी बनाए। लेकिन अब फैंस के सवालों का जवाब देते हुए सिराज और ज़नाइ ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।













Click it and Unblock the Notifications