Mohammed Siraj को लेकर ये क्या बोल गईं माहिरा शर्मा, कैमरे के सामने रखा अपने रिश्ता पूरा सच
Mahira Sharma On Mohammed Siraj: टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि माहिरा शर्मा और भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के बीच अफेयर चल रहा है। दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं।
मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा का रिश्ता
हालांकि मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा ने इस बात को लेकर खुले तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं हाल ही में माहिरा शर्मा को जब भारतीय क्रिकेट टीम के फेवरेट प्लेयर का नाम पूछा गया था तो वह कैमरे पर शर्मा गई थीं।

पारस छाबड़ा को डेट करती थीं माहिरा शर्मा
-आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज से नाम जुड़ने से पहले माहिरा शर्मा एक्टर पारस छाबड़ा को डेट कर रही थी। पारस और माहिरा की मुलाकात टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में हुई थी। दोनों शो के कंटेस्टेंट थे।
-बिग बॉस के घर में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं जो कि घर से बाहर आने के बाद भी कायम थी। हालांकि कुछ समय पहले पारस और माहिरा का ब्रेकअप हो गया है।
-पारस छाबड़ा से ब्रेकअप के बाद ही माहिरा शर्मा का नाम भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज से जुड़ने लगा है। वहीं अब क्रिकेटर के साथ अफेयर की अफवाहों पर माहिरा शर्मा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है और लोगों को इस रिश्ते का सच बताया है।
माहिरा शर्मा ने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
-आपको बता दें कि सबसे पहले साल 2023 में अफवाह फैली थी कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
-इसके बाद नवंबर 2024 में मोहम्मद सिराज ने माहिरा शर्मा की एक इंस्टाग्राम तस्वीर को लाइक किया था जिससे दोनों के रिलेशनशिप में होने के रूमर्स और तेज हो गए थे।
-वहीं माहिरा शर्मा ने लंबे समय से मोहम्मद सिराज के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब वह इस मामले पर बोलती नजर आई हैं।
माहिरा शर्मा ने बताया प्यार का पूरा सच
-वहीं हाल ही में, फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में माहिरा शर्मा ने मोहम्मद सिराज के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर कई चौंकान वाले खुलासे किए हैं। माहिरा ने कहा है- मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं। मैं कभी भी चीजें क्लियर नहीं करती हूं। चाहे मेरे लिए अच्छा बोल रहे हों या बुरा बोल रहे हों।
-माहिरा शर्मा ने आगे कहा है- मैं वो इंसान हूं जो रिएक्ट ही नहीं करती हूं। किसी का कुछ नहीं है। फैंस आपको किसी से भी जोड़ सकते हैं, तो हम उन्हें रोक नहीं सकते। जैसा मैं काम भी करती हूं तो उनके साथ भी हो जाता है। वो एडिट वगैरह करते हैं।
माहिरा की मां ने डेटिंग पर दिया था ऐसा बयान
माहिरा शर्मा की मां सानिया ने भी टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में बेटी की डेटिंग अफवाहों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था- आप क्या कह रहे हैं? लोग कुछ भी कहने लगे हैं। अब जब मेरी बेटी एक सेलिब्रिटी है, तो लोग उसका नाम किसी के साथ भी जोड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications