चाहत खन्ना को नहीं मिल रहा काम, बोलीं- मेरे ऊपर 2 बच्चों की जिम्मेदारी लेकिन...
एक्ट्रेस चाहत खन्ना को नहीं मिल रहा काम, बोलीं- मेरे ऊपर 2 बच्चों की जिम्मेदारी लेकिन...
मुंबई, 25 जून: अभिनेत्री चाहत खन्ना ने बताया है कि काम ना होने की वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोकप्रिय टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' का हिस्सा रह चुकीं चाहत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि वो दो बच्चों की अकेरे परवरिश कर रही हैं, ऐसे में काम की जरूरत है लेकिन अब उनको एक्टिंग के ऑफर नहीं मिल रहे हैं।
Recommended Video

क्या कहा है चाहत ने
चाहत ने सोशल मीडिया पर लिखा है- मदरहुड को लोग ठीक से नहीं समझते हैं। मैं सिंगल मदर हूं और दो बच्चों को बहुत मदद में पाल रही हूं। मुझे जज किया जाता है कि मुझमें वह कैलिबर नहीं रह गई है, जो एक समय में थी लेकिन मदरहुड आपको पहले दोगुना और कभी-कभी उससे भी अधिक क्षमता देता है। ये इसलिए भी क्योंकि आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रहे होते हैं। मेरे पास अब ना तो काम है, ना काम का कोई ऑफर है। फिर भी मैं कहूंगी कि मैं कोई लेसर पर्सन या एक्टर नहीं हूं। मैं हर स्थिति में स्ट्रांग और बेटर हूं।

मां बनने के बाद नहीं मिलता काम!
चाहत का कहना है कि ग्लैमर वर्ल्ड में अभिनेत्रियों को शादी और बच्चों के बाद काम पाने में परेशानी होती है। जब एक शादीशुदा अभिनेत्री को साइन करना होता है जो एक मां भी है तो मेकर्स कई बार सोचते हैं। मैं दो बच्चों की मां हूं, शायद इसलिए मुझे काम नहीं मिल रहा।

कई टीवी शो में किया है चाहत ने काम
चाहत खन्ना के पास अभी भले काम नहीं है लेकिन एक वक्त में वो टीवी का लोकप्रिय चेहरा रही हैं। 'बड़े अच्छे लगते हैं' के अलावा 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना', और 'कुबूल है' जैसे शो में वो काम कर चुकी हैं। चाहत के दो बच्चों जोहर और अमायरा हैं। बता दें कि चाहत की दो शादियां हुईं लेकिन वो चल नहीं सकीं। चाहत की पहली शादी साल 2006 में और 2013 में हुई थी। चाहत बच्चों की सिंगल मदर हैं।












Click it and Unblock the Notifications