नोटबंदी से हो रही दिक्कतों के लिए केंद्र बनाएगी मुख्यमंत्रियों की कमेटी
नोटबंदी के फैसले के बाद लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्रियों की कमेटी बनाने का फैसला लिया है, जो अपने सुझाव केंद्र को देगी
नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद देशभर में लोगों को पैसे निकालने में असुविधा हो रही है, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए सभी प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की कमेटी बनाने का फैसला लिया है।

केंद्र सरकार ने नोटबंदी के फैसले से लोगों को रही दिक्कतों को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्रियों की कमेटी बनाने का फैसला लिया है। इस कमेटी में प्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को अपने सुझाव देंगे।
मैं शपथ लेती हूं कि PM मोदी को भारतीय राजनीति से हटाकर दम लूंगी- ममता
केंद्र के नोटबंदी के फैसले का कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने विरोध किया है जिसमें मुख्य रूप स पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली क सीएम अरविंद केजरीवाल हैं।
नोटबंदी के फैसले के बाद शुरु हुए शीतकालीन सत्र का एक भी दिन सुचारू रूप से नहीं चल सका है, संसद के दोनों ही सदनों में विपक्ष नोटबंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहा है और प्रधानमंत्री के सदन में आने की मांग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications