अब बच्चों को जल्द लगेगा कोरोना टीका, केंद्र ने Zydus Cadila के 1 करोड़ वैक्सीन के दिए ऑर्डर
अब बच्चों को जल्द लगेगा कोरोना टीका, केंद्र ने Zydus Cadila के 1 करोड़ वैक्सीन के दिए ऑर्डर
नई दिल्ली, 07 नवंबर: भारत में अब बहुत जल्द बच्चों को भी कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्र सरकार ने अहमदाबाद की कंपनी जाइडस कैडिला की तीन खुराक वाले टीके ''जाइकोव-डी'' की एक करोड़ खुराक खरीदने के आदेश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार (07 नवंबर) को यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक ''जाइकोव-डी'' वैक्सीन राष्ट्रीय कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान में इस महीने शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वदेशी रूप से विकसित दुनिया के पहले डीएनए-आधारित कोविड जैब की शुरुआत के लिए प्रारंभिक कार्य शुरू करने की मंजूरी दे दी है, जो सभी संभावना में देश के टीकाकरण अभियान के तहत शुरू में वयस्कों को दिया जाएगा।
Recommended Video

जाइडस कैडिला की तीन खुराक वाले टीके ''जाइकोव-डी'' को भारत के दवा नियामक द्वारा 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए स्वीकृत पहला टीका है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ''केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में विकसित दुनिया के पहले डीएनए-आधारित कोविड-19 वैक्सीन को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए शुरुआती कदमों को हरी झंडी दिखा दी है। पहले इसे वयस्कों को लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी।''
सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने जाइडस कैडिला के वैक्सीन ''जाइकोव-डी'' के एक करोड़ खुराक के लिए ऑर्डर दे चुका है। इसकी कीमत लगभग 358 रुपये है। इतने में 93 रुपये की लागत वाले ''जेट एप्लीकेटर'' का भी खर्च इसमें शामिल है। ''जेट एप्लीकेटर'' के मदद से ही इस वैक्सीन की डोज लोगों को दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक कंपनी के अधिकारियों ने केंद्र को बताया कि जाइडस कैडिला के जाइकोव-डी टीके को वर्तमान में हर महीने सिर्फ एक डोज ही देने की स्थिति में है।
जाइडस कैडिला के जाइकोव-डी टीके के तीनों खुराकों को 28 दिनों के अंतराल में दिया जाता है। बता दें कि देश में विकसित यह दुनिया का पहला ऐसा वैक्सीन है, जो डीएनए-आधारित और नीडल फ्री डोज है। जाइकोव-डी को भारत के दवा नियामक ने 20 अगस्त को मंजूरी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications