तेलंगाना के CM ने केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप, कहा, हमारे लोगों को पद्म पुरस्कार नहीं देती सरकार

Padma Awards 2021: तेलंगाना के CM ने केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप, कहा, हमारे लोगों को पद्म पुरस्कार नहीं देती सरकार

नई दिल्ली, 8 नवंबर। पद्म पुरस्कारों को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री सी चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार हमारे प्रदेश के लोगों को पद्म पुरस्कार नहीं देती है। उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कारों को लेकर उनकी मंशा साफ दिखती हैं। केंद्र सरकार हमारे राज्यों के लोगों को यह सम्मान नहीं दे रही है। जानबूझ कर हमारे लोगों को नजरअंदाज किया जाता है।

 Centre is not giving Padma awards to people of our state, theyre are ignoring us: Telangana CM K Chandrashekhar Rao

इसके साफ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए और कहा कि जब मैं उनका समर्थन नहीं करता तो वो लोग मुझे देश विरोधी बोलते हैं। केंद्र सरकार और भाजपा पर के खिलाफ बोलने वाले देश विरोधी हो जाते हैं, उन्हें अप्बन नक्सल कहा जाता है। मुख्यमंत्री ने केंद्र पर राज्य के किसानों की खरीफ फसल को खरीदने की मांग की और कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो तेलंगाना राष्ट्र समिति 12 नवंबर को राज्य से सभी विधानसभा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने नौकरी और रोजगार को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि केंद्र सरकार ने वादा किया था कि वो 2 करोड़ नौकरियां उपलब्ध करवाएगी,लेकिन ये भी जुमला साबित हुआ। गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 141 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+