अब रात में AC, Cooler चलाना पड़ेगा महंगा, सरकार वसूलेगी ज्यादा बिजली बिल, जानें क्या है वजह?

अप्रैल 2024 से अगर आप गर्मी से बचने के लिए रात में एयर कंडीशनर (AC) और कूलर ज्यादा चलाते हैं तो आपको ज्यादा बिजली बिल का भुगतान करना होगा। दरअसल, सरकार अप्रैल 2024 से नया बिजली टैरिफ लेकर आ रही है। जिसके चलते अब रात में एसी और कूलर चलाना महंगा पड़ेगा। नया बिजली टैरिफ 10 किलोवाट और उससे अधिक की अधिकतम मांग वाले वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए लागू होगा।

दिन में चलाने पर कम आएगा बिजली बिल
हालांकि, दिन में बिजली बिल कम आएगा, क्योंकि दिन में सौर ऊर्जा वाली बिजली की आपूर्ति की जाएगी। ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से तैयार किए गए नए बिजली टैरिफ को केंद्र सरकार ने शुक्रवार को मंजूरी प्रदान कर दी।

Centre Brings New Electricity Tariff

रात के समय 10 से 20 प्रतिशत ज्यादा बिजली बिल
अप्रैल 2024 में नए बिजली टैरिफ के तहत दिन में बिजली की दर मौजूदा कीमत से 20 प्रतिशत तक कम होगी। लेकिन रात के समय में बिजली की दर 10 से 20 प्रतिशत तक ज्यादा होगी। इसके लिए बिजली (ग्राहकों के अधिकार) नियम, 2020 में आवश्यक संशोधन करते हुए दिन के समय (टीओडी) टैरिफ व्यवस्था लागू की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+