अम्फान तूफान: कोलकाता पहुंची सेना की 5 टुकड़ियां, युद्धस्तर पर राहत का काम में जुटीं

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में अब सेना राहत और बचाव के काम में जुट गई है। अम्फान तूफान से हुई तबाही के बाद जिदंगी को पटरी पर लाने में मदद करने के लिए केंद्र ने सेना की पांच टुकडियां कोलकाता के लिए भेजी हैं। शनिवार शाम को कोलकाता के साउथ एवेन्यू में सेना ने रास्तों से पेड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। आर्मी ने जानकारी दी है कि सेना के 5 कॉलम कोलकाता के प्रशासन को मदद करेंगे ताकि लोगों को जल्दी से जल्दी राहत पहुंचाई जा सके। ममता सरकार ने शनिवार को ही केंद्र से सेना की मांग की थी, जिसके बाद कोलकाता में आर्मी भेजी गई है।

ुिुीूपबरहक

ममता बनर्जी सरकार ने शनिवार को आवश्यक बुनियादी ढांचे और सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए केंद्र से सेना भेजने की मांग की थी। पश्चिम बंगाल के गृह विभाग ने इसका जानकारी देते हुए बताया था कि राज्य में चक्रवात अम्फान से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। यहां रेलवे, बिजली, टेलीफोन लाइन सब तहस-नहस हो गया है। इन्हें दुरुस्त करने में मदद के लिए सेना की सहायता मांगी गई है। गृह विभाग की ओर से कहा गया है कि राज्य सरकार अपनी पूरी क्षमता से लगातार राहत कार्य और जरूरी चीजों की बहाली में लगी है। पीने के पानी की व्यवस्था और ड्रेनेज इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुधारना हमारी प्राथमिकता है।

चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में अब तक 85 लोगों की मौत हो गई है। चक्रवात से भारी तबाही हुई है और जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। पश्चिम बंगाल सरकार ने राहत कार्यों के लिए सेना से मदद मांगी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ बुधवार से ही लगातार राहत के काम में जुटी हैं। एनडीआरएफ की ओर से बताया गया है कि एनडीआरएफ की दस अतिरिक्त टीमों को पश्चिम बंगाल में लगाया जा रहा है। टीमों के आज देर रात तक कोलकाता पहुंचने की संभावना है। फिलहाल एनडीआरएफ की 26 टीमें पश्चिम बंगाल के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं।

बता दें कि बुधवार शाम आए तूफान अम्फान ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित राज्य के बड़े हिस्से में तबाही मचाई है। 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए चक्रवाती तूफान से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। राहच और बचाव के काम में लगी तमाम टीमों के बावजूद अभी तक प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+