काला धन रखने वाले तीन लोगों के नाम का सुप्रीम कोर्ट में होगा खुलासा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने वालों के नाम उजागर करने की तैयारी कर ली है।

central to disclose 3 names today

आज सुप्रीम कोर्ट में सरकार उन तीन नामों का खुलासा करने जा रही है जिन्‍होंने गलत तरीके से स्विस बैंक में पैसा जमा कराया है। हालांकि इन नामों में किसी राजनेता का नाम होगा, इस बात के आसार कम हैं।

सरकार दायर करेगी हलफनामा

सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार एक हलफनामा दायर कर विदेशी बैंकों में खाता रखने वाले तीन लोगों के नाम बता सकती है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि इसमें किसी राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति का नाम नहीं है।

सिर्फ एक लाख डॉलर की है इजाजत

काला धन मुद्दे पर सरकार कोर्ट को यह बताएगी कि जिनका विदेशी बैंकों में खाता है, वो काला धन है या नहीं। किसी विदेशी बैंक में खाता खोलना अवैध नहीं है, न ही इसके लिए आरबीआई की अनुमित लेना जरूरी है। नियमों के मुताबिक आरबीआई एक शख्स को एक साल में विदेशी खाते में सवा लाख डॉलर रुपए भेजने की इजाजत देता है।

क्‍या कहा था वित्‍त मंत्री

आरबीआई के नियमों की वजह से सरकार खातों में रखे धन को काला धन साबित करेगी और इसकी पुष्टि होने के बाद ही सरकार इन नामों को सार्वजनिक कर सकती है। पिछले दिनों वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि काला धन रखने वाले खाताधारकों के नाम को जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इन नामों की वजह से कांग्रेस को कुछ शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी।

चिदंबरम का जेटली को जवाब

जेटली के बयान पर पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने एनडीटीवी से कहा कि काला धन रखने वालों की सूची का 'बड़ा नाम' कांग्रेस को कतई शर्मिंदा नहीं करेगा। चिदंबरम ने कहा कि कालेधन की सूची में किसी निजी नेता का नाम उसका खुद का अपराध होगा और इसे कांग्रेस पार्टी से नहीं जोड़ सकते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+