कोरोना के खिलाफ जंग जारी, 50 जिलों में स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए केंद्रीय टीमें मौजूद: हर्षवर्धन
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि उच्च स्तरीय केंद्रीय टीमों को 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नगर निकायों के साथ 50 से अधिक जिलों में तैनात किया गया है। ये टीमें कोरोना वायरस प्रकोप पर काबू पाने में स्थानीय प्रशासन की सहायता कर रही हैं। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (जीओएम) के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने कोरोना वायरल की स्थिति पर चर्चा की।
Recommended Video

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, केंद्रीय टीमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग दे रही हैं। टीम के विशेषज्ञ प्रति मिलियन जनसंख्या पर कम परीक्षण, उच्च पुष्टि दर, अगले दो महीनों में क्षमता में कमी का जोखिम, संभावित बिस्तर की कमी, बढ़ती हुई मृत्यु दर, उच्च दोहरीकरण दर और जैसी चुनौतियों का सामना करने में मदद कर रही हैं। हर्षवर्धन ने कहा, केंद्र सरकार कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में महाराष्ट्र के सात जिले और नगरपालिका, तेलंगाना के चार, तमिलनाडु के सात, राजस्थान के पांच, असम के छह, हरियाणा के चार, गुजरात के तीन, कर्नाटक के चार, उत्तराखंड के तीन, मध्य प्रदेश के पांच, पश्चिम बंगाल के तीन, दिल्ली के तीन, बिहार के चार, उत्तर प्रदेश के चार और ओडिशा के पांच जिलों में केंद्रीय टीमें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में स्थानीय प्रशासन की सहायता कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्लीः डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा कि लोगों ने बरती लापरवाही तो बढ़ेंगे कोरोना वायरस के लाखों केस
बता दें कि मंगलवार को कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 9987 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 266598 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 331 लोगों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा 7466 तक पहुंच गया है। वहीं, अभी तक कुल 129215 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद इस वायरस के एक्टिव केस 129917 हैं।












Click it and Unblock the Notifications