केंद्र सरकार लॉकडाउन में सख्ती को भी कह रही और सभी दुकानें खोलने की छूट भी दे रही: ममता बनर्जी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र लॉकडाउन से संबंधित कोई बदलाव करता है तो उनको कम से कम प्रदेश की सरकारों को उसके बारे में पहले से बताना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने सोमवार को कहा, केंद्र सरकार अचानक नया सर्कुलर जारी कर दे रही है। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन कुछ सलाह मशविरा भी जरूरी है। उनको राज्यों से उनकी स्थिति पूछनी चाहिए।

गृह मंत्रालय के आदेशों में ही स्पष्टता नहीं: बनर्जी

गृह मंत्रालय के आदेशों में ही स्पष्टता नहीं: बनर्जी

बनर्जी ने कहा, एक दिन गृह मंत्रालय कहता है कि राज्य सरकारें सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराएं, किसी तरह की ढील ना दी जाए। फिर दूसरे सर्कुलर में कहता है कि सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दी जा रही है। क्या दोनों बातें एक साथ मुमकिन हैं कि बाजार भी खुले और सख्ती से लॉकडाउन रहे कोई घर से भी ना निकले। तो कम से कम केंद्र हमें बताए तो कि हम क्या करें। बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार जो कह रही है और उसकी ओर से जो दिशा निर्देश आ रहे हैं, उनमें स्पष्टता का अभाव है, जिससे राज्यों को परेशानी हो रही है।

जिनके पास सुविधा खुद को करें आइसोलेट: ममता

जिनके पास सुविधा खुद को करें आइसोलेट: ममता

पश्चिम बंगाल में क्वारंटीन सुविधाओं को लेकर बनर्जी ने कहा कि लाखों लोगों को क्वारंटाइन नहीं किया जा सकता, सरकार की अपनी सीमाएं है। ऐसे में हमने फैसला लिया है कि अगर किसी व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है और उसके पास अपने घर में खुद को आइसोलेट करने की सहूलियत है, तो वो व्यक्ति खुद को घर में आइसोलेट कर सकता है।

मेरे होते हुए फिक्र ना करें मजदूर: ममता बनर्जी

मेरे होते हुए फिक्र ना करें मजदूर: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ये भी कहा है कि उनके राज्य के जो मजदूर दूसरे सूबों में फंसे हुआ हैं वो उनके होते हुए खुद को बिल्कुल भी असहाय ना समझें। उन्होंने कहा, मैंने अधिकारियों को कहा है कि देश में जहां भी राज्य के लोग हैं, उनको वापस लाने का जो भी संभव रास्ता है, वो निकाला जाए।

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने सोमवार को बताया है कि आज कोरोना के 47 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 504 हो गई है। वहीं देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 28,380 हो गई है। अब तक 886 मौतें देश में इस वायरस से हुई हैं।

Recommended Video

    Viral Video: कोलकता में सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ थे लोग, सूरत में मजीद के बाहर भीड़ | वनइंडिया हिंदी

    ICMR ने राज्यों से वापस मांगी रैपिड टेस्टिंग किट, कहा- ठीक नहीं मिल रहे नतीजें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+