मंत्रिपरिषद के बाद नई कैबिनेट समितियां गठित, NDA के किन सहयोगी दलों को मिली जगह, देखें लिस्ट
केंद्र सरकार ने मंत्रिपरिषद के गठन के बाद बुधवार को आठ कैबिनेट समितियों का गठन किया। जिसमें नियुक्ति समिति, आवास, आर्थिक मामले, संसदीय मामले, राजनीतिक मामले, सुरक्षा, निवेश और विकास और कौशल रोजगार और आजीविका पर कैबिनेट समिति को शामिल किया गया है। इन कमेटी के लिए प्रमुख मंत्रियों और विशेष आमंत्रित सदस्यों को नामित किया गया है।
मोदी सरकार की नई कैबिनेट समितियों में कैबिनेट की नियुक्ति समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं। जबकि आवास समिति में शाह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं।

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति में पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं।
इसके अलावा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पंचायती राज और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को समिति में शामिल किया गया है।
संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री, पंचायती राज मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरपु राम मोहन नायडू, जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू शामिल हैं और जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल को जगह दी गई है।
वहीं समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य केंद्रीय कानून राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और कानून राज्य मंत्री एल मुरुगन को भी जगह मिली है।
देखें पूरी लिस्ट-












Click it and Unblock the Notifications