केंद्र ने IAS शाह फैसल को किया बहाल, पर्यटन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त

नई दिल्ली, 13 अगस्त: प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने वाले आईएएस अधिकारी शाह फैसल ( IAS officer Shah Faesa) को केंद्र सरकार ने बहाल कर दिया है। केंद्र सरकार ने उनको पर्यटन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया है। हाल ही में केंद्र सरकार ने शाह फैसल के इस्तीफा वापस लेने के आवेदन को स्वीकार कर किया था, जिसके बाद अब उन्हें फिर से सेवा में बहाल किया गया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने 2 दिन पहले जारी अपने आदेश में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में शाह फैसल को नियुक्त किया था।

 IAS officer Shah Faesal

जनवरी 2019 में दिया था इस्तीफा, बनाई थी पार्टी

न्यूज एजेंसी एएनआई को डीओपीटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फैसल की नियुक्ति की जानकारी दी। आपको बता दें कि 2010 बैच के जम्मू और कश्मीर कैडर के आईएएस टॉपर शाह फैसल ने जनवरी 2019 में अपनी सेवाओं से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद उन्होंने राजनीति की ओर कदम उठाया और जम्मू और कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (JKPM) का गठन किया।

10 महीने बाद किए गए थे रिहा

कश्मीर में बतौर आईएएस अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे शाह फैसल ने साल 2019 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इतना ही नहीं उनको कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद कई कश्मीरी नेताओं के साथ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था। उनको 10 महीने बाद उन्हें रिहा किया गया था।

रिहाई के बाद से उन्होंने राजनीति छोड़ दी और फिर से प्रशासनिक सेवा में शामिल होने के संकेत देना शुरू कर दिए थे। फैसल ने साल 2019 में इस्तीफा दिया था। हालांकि सरकार की ओर से शाह फैसल का इस्तीफा स्वीकार ही नहीं किया गया था। इसी कारण से वह फिर से IAS अफसर की सेवाओं में बहाल कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+