कोरोना वैक्सीन को लेकर एक कदम और आगे बढ़ा भारत, 1 फरवरी से शुरू होगा फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण

केंद्र सरकार ने राज्यों को फरवरी के पहले सप्ताह से फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस की वैक्सीन (टीकाकरण) लगाने के निर्देश दिये हैं।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राज्यों को फरवरी के पहले सप्ताह से फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस की वैक्सीन (टीकाकरण) लगाने के निर्देश दिये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी। यह निर्देश तब दिए गए हैं जब भारत में शुक्रवार को 33 लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि, "हमारा को-विन सिस्टम मजबूत हो चुका है। कल हमने एक दिन में 5.2 लाख लोगों का टीकाकरण किया। आज फिर से हम 5 लाख के निशान को पार करेंगे। व्यवस्था में तेजी आई है, और गति भी स्थिर हो गई है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। इसलिए, दोनों समूहों का टीकाकरण एक साथ आगे बढ़ेगा।"

corona virus

Recommended Video

    Corona Vaccination: February के First Week में Frontline Workers को लगेगा टीका | वनइंडिया हिंदी

    2 करोड़ संभावित फ्रंटलाइन वर्कर जिनका टीकाकरण किया जाना है उनमें राज्य और केंद्र की पुलिस के जवान, सेना के जवान, होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा संगठन, और जेल कर्मचारी, आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक और नगरपालिका कार्यकर्ता शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की तरह, सामूहिक लाभार्थियों की सूची को-विन प्लेटफॉर्म पर पहले ही अपलोड कर दr गई है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं को एक्सपर्ट ने गर्भधारण को लेकर दी ये सलाह

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डॉ. मनोहर अगनानी ने राज्यों को लिखा, "फ्रंटलाइन वर्करों के डेटाबेस को संबंधित मंत्रालयों के सहयोग से राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा अपलोड कर दिया गया है और अभी तक 61 लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्करों का डेटाबेस अपलोड किया जा चुका है।" मंत्रालय के शुक्रवार को कहा कि 33 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अभी तक टीका लगाया जा चुका है। आज शाम 7 बजे तक टीकाकरण अभियान के 14वें दिन 4,40,681 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था, उन्होंने कहा कि आज देर रात तक दिन भर की अंतिम रिपोर्ट पूरी हो जाएंगी।"

    राज्यों से हुए अपने विस्तृत संवाद में, अगनानी ने कहा,"जैसा की आप जानते हैं कि पूरे भारत में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य शुरुआती चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन श्रमिकों को कवर करना है। 29 जनवरी, 2021 तक हम कुल 29.28 लाख हेल्थ वर्करों का टीकाकरण कर पाए हैं और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें कि फरवरी, 2021 के पहले सप्ताह से फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ-साथ हेल्थ वर्करों के टीकाकरण की शुरुआत के लिए अपेक्षित योजना और समीक्षा शुरू करें। कोविड-19 अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आपका समर्थन आवश्यक है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+