केंद्र सरकार 150 रुपए में ही खरीदेगी वैक्सीन, राज्यों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क- स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना वायरस की वैक्सीन की कीमतों को लेकर चल रहे विवाद के बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह साफ किया है कि केंद्र सरकार द्वारा जो वैक्सीन खरीदी जा रही हैं वह राज्य सरकारों को निशुल्क दी जाती रहेंगी।

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। कोरोना वायरस की वैक्सीन की कीमतों को लेकर चल रहे विवाद के बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह साफ किया है कि केंद्र सरकार द्वारा जो वैक्सीन खरीदी जा रही हैं वह राज्य सरकारों को निशुल्क दी जाती रहेंगी। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस की दोनों वैक्सीन के लिए 150 रुपए प्रति खुराक अदा करती है, लेकिन राज्य सरकारों से कोरोना की वैक्सीन के लिए कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा और उन्हें वैक्सीन निशुल्क मुहैया कराई जाती रहेगी।

Recommended Video

    Modi government 150 में ही खरीदेगी Vaccine, राज्यों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क | वनइंडिया हिंदी
    vaccine

    इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने ऐलान किया था केंद्र और राज्य सरकारों को वैक्सीन के नए ऑर्डर के लिए अब से 400 रुपए अदा करने होंगे। उन्होंने कहा था कि अब वैक्सीन की प्रभावकारिता सिद्ध हो चुकी है और यह अब कोरोना वायरस पर काम कर रही है। इसलिए अब नए ऑर्डर पुरानी कीमत की बजाए नई कीमत पर मिलेंगे। आपको बता दें कि वैक्सीन की पुरानी कीमत 150 रुपए थी।

    यह भी पढ़ें: Corona Vaccine: वैक्सीन पर आज कोर कमेटी करेगी अहम बैठक, तीन कंपनियों के लाइसेंस पर लग सकती है मुहर

    पूनावाला के इसी बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र 150 रुपए में ही वैक्सीन खरीदेगा और राज्यों को यह मुफ्त में दी जाएगी। वहीं, देश में चल रहे कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान को विस्तार देते हुए केंद्र ने घोषणा की कि वैक्सीन निर्माता खुले बाजार और राज्यों में अपने टीके को बेच सकते हैं और निजी अस्पताल सीधे तौर पर वैक्सीन निर्माताओं से टीका खरीद सकते हैं। अभी तक वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन केवल केंद्र सरकार खरीद रही थी और फिर उन्हें राज्य सरकारों को पहुंचा रही थी। लेकिन अब राज्य वैक्सीन निर्माताओं से डायरेक्ट वैक्सीन खरीद सकते हैं।

    सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला द्वारा वैक्सीन के नए दाम जारी किए जाने पर कई विपक्षी दलों ने इसको लेकर सवाल उठाए थे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वैक्सीन के नए ऑर्डर के लिए सरकार को 400 रुपए अदा करने होंगे ये कीमत अमेरिका, ब्रिटेन, सउदी अरब, बांग्लादश और दक्षिण अफ्रीका सरकार द्वारा वैक्सीन के लिए अदा की जा रही कीमत से कहीं ज्यादा है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार 150 रुपए में ही वैक्सीन की खरीद करेगी और राज्यों को इसे मुफ्त में दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+