केंद्र का पूर्वोत्तर, केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश-18 से अधिक उम्र वालों को जल्द से जल्द दें पहली डोज
केंद्र सरकार ने 11 पूर्वोत्तर राज्यों, पहाड़ी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को जल्द से जल्द कोरोना का पहला टीका लगाने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली, 4 सितंबर। देश में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान अपनी पूरी रफ्तार से चल रहा है। कोरोना वायरस पर पूर्णत: काबू पाने और कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए जल्द से जल्द पात्र लोगों का टीकाकरण पूरा करना चाहती है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने 11 पूर्वोत्तर राज्यों, पहाड़ी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को जल्द से जल्द कोरोना का पहला टीका लगाने और 60 से अधिक उम्र के लोगों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने का निर्देश दिया है।

केंद्र ने कहा कि कई राज्यों ने दोनों टीकों को लेकर गैरसंतोषजनक परिणाम दिए हैं। जिन पूर्वोत्तर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकार ने अपने यहां कोरोना वायरस टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने को कहा है उनमें अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, असम, नागालैंड और सिक्किम शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में शनिवार को हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा गया कि असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय में 60 से अधिक आयु वर्ग में दोनों टीकों की खुराक का कवरेज असंतोषजनक है। बैठक में राज्यों का ध्यान इस तथ्य की ओर दिलाया गया कि पहली डोज की तुलना में दूसरी डोज का टीकाकरण आगे निकल गया है। बैठक में कहा गया कि राज्य टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित करें और निर्धारित दिनों में लाभार्थियों को लगाएं।
यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में भी सड़क पर ड्यूटी देने वाली DSP शिल्पा साहू बनीं मां, लिखा-'घर में छोटा कोरोना वॉरियर आ गया'
इसके अलावा बैठक में विशेष समूह (ट्रांसजेंडर, दृष्टिहीन, कैदी) के लोगों के टीकाकरण को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और धात्रियों के टीकाकरण पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बता दें कि शनिवार की यह बैठक पीएम मोदी की 13 जुलाई को पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद हुई है, जिसमें पीएम ने पहाड़ी इलाकों, बाजारों में पर्यटकों की आमद के बीच माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर अधिक जोर देने का आह्वान किया था।












Click it and Unblock the Notifications