कोरोना के मामलों में वृद्धि के चलते केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी पर लगाई रोक

कोरोनावायरस के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया है।

नई दिल्ली, 3 दिसंबर। कोरोनावायरस के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बात की जानकारी दी।

biometric attendance

उन्होंने कहा कि अगले आदेश तक सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक रहेगी।
बता दें की भारत में एक बार फिर से कोरोनावायरस के मामलों में तेज वृद्धि देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 33,750 नए केस सामने आए। वहीं इसी दौरान ओमिक्रॉन के 175 केस भी सामने आए। नए मामलों के साथ भारत में ओमिक्रॉन के कुल केस बढ़कर 1,700 हो गए हैं, जबकि कोरोना के कुल केसों का आंकड़ा बढ़कर 34,922,882 पर पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना : डीएम की बेटी व चार माह का बच्चा भी संक्रमित, इंदौर-भोपाल में सर्वाधिक केस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 123 लोगों की कोरोना से मौत हो गई जबकि 10,846 लोग इस संक्रमण से ठीक भी हुए। भारत में कोरोनावायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3.84% पहुंच गया है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.68% हो गया है। अगर ओमिक्रॉन वेरिएंट की बात करें तो महाराष्ट्र (510), दिल्ली (351), केरल (156), गुजरात (136), तमिलनाडु (121) और राजस्थान (120) केसों के साथ शीर्ष 6 राज्यों में शामिल है। कुल मिलाकर भारत के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के केस सामने आ चुके हैं।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: MLA Balwinder singh Laddi की 6 दिन में ही Congress में वापसी | वनइंडिया हिंदी

    ज्यादा घातक नहीं ओमिक्रॉन
    बता दें कि देश में ओमिक्रॉन के मामले भले ही तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इससे संक्रमित मरीजों की अस्पताल में भर्ती होने की संख्या काफी कम है, जिसकी वजह से इस वेरिएंट को ज्यादा घातक नहीं माना जा रहा है। हालांकि शुरुआत में इस वेरिएंट को कोरोनावायरस का सबसे खतरनाक वेरिएंट माना जा रहा था।

    भारत में तेजी से बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों के मद्देनजर सरकार ने 15-18 साल के बच्चों के टीकाकरण की मंजूरी दे दी है। वहीं, मुंबई ने शहर में तेजी से फैलते ओमिक्रॉन के केसों पर काबू पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लागू की है। बीएमसी ने कक्षा 1-9 तक के सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+