'लंबी कतारों में छिपी हैं बदलते सूरतेहाल...', जब CEC राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए कही ये बात
Rajiv Kumar News: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार (16 अगस्थ) को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होगा। वहीं हरियाणा में एक अक्टूबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर के बारे में बात करते हुए कुछ शायरी सुनाई। राजीव कुमार ने कहा, 'मैं जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए एक लाइन कहना चाहता हूं...लंबी कतारों में छिपी हैं बदलते सूरतेहाल यानी जम्हूरियत की कहानी, रोशन उम्मीदें खुद करेंगी गोया अपनी तकदीरें बयानी। जम्हूरियत के जश्न में आपकी शिरकत, दुनिया देखेगी नापाक इरादों के शिकस्त की कहानी।'

ये भी पढ़ें- Election: जम्मू-कश्मीर में 3 फेज में होंगे मतदान, जानें हरियाणा विधानसभा चुनाव पर ECI ने क्या कहा?
जम्मू-कश्मीर में 87.09 लाख मतदाता
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं। मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे। जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है।''
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद होने जा रहा है विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पूर्ववर्ती राज्य में 2014 में 87 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे। उस समय मुफ्ती मोहम्मद सईद की अगुआई वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 28 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 25 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं। उसके बाद बीजेपी और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी। अभी वहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा हैं।












Click it and Unblock the Notifications