CEC Gyanesh Kumar की बिटिया भी है अफसर, नेशनल लेवल की ‘शार्पशूटर’ का पति भी निकला IAS
IAS Medha Rupam: नोएडा में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के बाद योगी सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है तो वहीं नोएडा डीएम मेधा रूपम पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, लोग उनपर प्रशासनिक संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं क्योंकि वो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।

CEC Gyanesh Kumar के पिता सुबोध कुमार गुप्ता डॉक्टर थे
देश के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पिता सुबोध कुमार गुप्ता पेशे से डॉक्टर थे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे, ज्ञानेश कुमार का जन्म यूपी के आगरा में हुआ था। पढ़ने-लिखने में वो शुरू से ही काफी मेधावी रहे हैं। लखनऊ के काल्विन तालुकदार कॉलेज से उन्होंने 12वीं कक्षा पास की और इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया लेकिन उन्होंने नौकरी करने के बजाय देश सेवा को चुना और इस वजह से उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।

CEC Gyanesh Kumar 1988 में IAS अधिकारी बने
उनकी मेहनत रंग लाई और वो 1988 में IAS अधिकारी बने। अब इसे इत्तफाक कहें या कुछ और कि उनके छोटे भाई मनीष कुमार भी IRS अधिकारी हैं और उनके बहनोई (बहन रोली के पति) उपेंद्र कुमार जैन 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं।
IAS मेधा रूपम शूटिंग की बहुत अच्छी खिलाड़ी रही हैं
ज्ञानेश कुमार की तरह उनकी बच्चे भी काफी मेधावी हैं, मालूम हो कि उनकी बड़ी बेटी का नाम मेधा रूपम है, जो कि IAS अधिकारी हैं,वो अपने तेज-तर्रार रवैये की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चित भी रहती हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि मेधा रूपम शूटिंग की अच्छी खिलाड़ी रही हैं, वो 2009 में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

UPSC में 10वीं रैंक हासिल की
आईएएस रूपम की शुरुआती पढ़ाई एर्नाकुलम और तिरुवनंतपुरम से पूरी हुई है। उन्होंने डीयू के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में स्नातक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की और साल 2013 में 10वीं रैंक हासिल की। मेधा रूपम के पति मनीष बंसल भी 2014 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं।

ज्ञानेश कुमार की दूसरी बेटी IRS अधिकारी
ज्ञानेश कुमार की दूसरी बेटी के नाम अभिश्री है और वो भी IRS अधिकारी हैं और इनके पति अक्षय लाबरू भी साल 2018 के IAS अधिकारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications