'राजेश खन्ना ने मुझसे गुपचुप शादी की थी, Anita Advani का बड़ा खुलासा, लगाए डिंपल गंभीर आरोप
Rajesh Khanna and Anita Advani: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की लव लाइफ हमेशा से चर्चा में रही, अभिनेत्री अंजू महेंद्रू से इश्क लड़ाने वाला राजेश खन्ना ने अपने से आधी उम्र की लड़की डिंपल से शादी करके सबको चौंका दिया था, हालांकि उनकी शादी और अलगाव की बातें तो सब जानते हैं लेकिन अनीता आडवानी के साथ उनका रिश्ता आज भी अबूझ पहेली बना हुआ है।
अनीता आडवाणी ने हाल ही में दावा किया है कि उन्होंने राजेश खन्ना से गुपचुप तरीके से शादी की थी और 2012 में उनकी मृत्यु तक वे उनके साथ रही थीं लेकिन इस शादी को मान्यता नहीं मिली क्योंकि राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का तलाक नहीं हुआ था, बल्कि वे सिर्फ अलग हुए थे।

अनीता आडवाणी ने 'मेरी सहेली' पत्रिका से बातचीत अपने और राजेश खन्ना के रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है। अनीता ने बताया कि 'हमारी शादी निजी तौर पर हुई थी लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बातों को खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया जाता।'
'आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो' (Rajesh Khanna)
'हर कोई बस 'दोस्त' या 'रिश्ते में' होने की बात करता है। मीडिया में पहले से ही हमारे साथ रहने की खबरें थीं इसलिए हमें अपनी शादी की सार्वजनिक घोषणा करने की ज़रूरत महसूस नहीं हुई। हमारे घर में एक छोटा सा मंदिर था। मैंने सोने और काले मोतियों वाला मंगलसूत्र बनवाया था, उन्होंने मुझे वह पहनाया। फिर सिंदूर लगाया और कहा, 'आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो, बस इस तरह से हुई थी हमारी शादी।'

'डिंपल कपाड़िया से भी पहले राजेश खन्ना के जीवन में आ चुकी थीं'
अनीता ने यह भी दावा किया कि 'वह डिंपल कपाड़िया से भी पहले राजेश खन्ना के जीवन में आ चुकी थीं। उन्होंने कहा था कि 'मैं डिंपल कपाड़िया से पहले उनके जीवन में आई थी लेकिन उस समय हमारी शादी नहीं हुई क्योंकि मैं बहुत छोटी थी इसलिए मैं जयपुर लौट गई थी।'
'उन्होंने बाउंसर लगाए हुए थे' (Anita Advani)
उन्होंने कहा कि 'डिंपल और उनके परिवार ने अनीता को अंतिम संस्कार में आने की अनुमति नहीं दी थी, मुझे दोस्तों से पता चला कि मुझे रोकने के लिए उन्होंने बाउंसर लगाए हुए थे, जब मैंने जाने की बात कही तो उन्होंने चेतावनी दी कि मुझे अंदर नहीं जाने दिया जाएगा मैं हैरान थी और पूछा, 'यह सब क्यों?'
'ऐसे गंभीर दिन पर मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं?'
'मेरे कुछ करीबी दोस्तों ने मुझे जाने के लिए प्रोत्साहित किया, यहां तक कि कैमरा ले जाने और रिकॉर्ड करने का सुझाव भी दिया लेकिन मैंने सोचा, ऐसे गंभीर दिन पर मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं? इसलिए मैं नहीं गई। मैंने उनके लिए अकेले मंदिर में अपना चौका किया।'
'मैं काकाजी के चौके में कभी हंगामा करने नहीं जाती' (Anita Advani)
अनीता ने कहा कि 'इतना सब होने के बाद वहां जाना मेरी गरिमा के खिलाफ होता, मेरे एक दोस्त ने, जो वहां गया था, बताया कि वे सीटें ब्लॉक कर रहे थे ताकि मुझे बैठने की जगह न मिले, उन्होंने हमारे एक पारिवारिक वकील से भी कहा कि अगर मैं आती हूं तो मुझे 'संभालें'। इसका क्या मतलब था? मैं चौंक गई थी। मैं काकाजी के चौके में कभी हंगामा करने नहीं जाती, मैं ऐसा कभी सोच भी नहीं सकती इसलिए मैं नहीं गई और वहां क्या हुआ? यह सब सिर्फ एक दिखावा था। किसी को भी उनके लिए कोई फीलिंग नहीं थी।'
'मजाक मजाक में हल्की चपत लगा देते थे'
अनीता ने ये भी बताया कि 'वो साल 2000 से उनके साथ लिवइन पार्टनर थी, राजेश खन्ना वैसे तो काफी शांत मिजाज के इंसान थे लेकिन शराब पीने के बाद वो काफी आक्रामक और गुस्सैल हो जाते थे, वो गु्स्सा करने लगते थे, हालांकि उन्होंने कभी भी उन पर हाथ नहीं उठाया लेकिन मजाक-मजाक में हल्की चपत लगा देते थे।'
अनीता ने कहा कि 'उन्होंने बेहिसाब सक्केस देखी थी इसलिए वो जब वहां से गिरे तो निराश हो गए थे। वो मुझसे कहते थे कि 'तुमसे नहीं लड़ूंगा तो फिर किससे लडूंगा।' आपको बता दें कि राजेश खन्ना का साल 2012 में कैंसर से निधन हो गया था।'

कौन हैं Anita Advani?
- अनीता आडवाणी एक पूर्व अभिनेत्री हैं, जिन्हें दासी (1981), आओ प्यार करें (1983) और साजिश (1988) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
- अनीता का अभिनय करियर बहुत छोटा रहा, लेकिन राजेश खन्ना की मृत्यु के बाद, उन्होंने 'बिग बॉस'में सुर्खियां बटोरीं।
- अनीता कथित तौर पर फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस की भतीजी हैं।
पहले खुद को लिवइन पार्टनर बताया था
इससे पहले, अनीता आडवाणी ने दावा किया था कि वह सुपरस्टार के निधन तक उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने खुद को राजेश खन्ना की 'सरोगेट पत्नी' बताया था और कहा कि 'वह उनके बंगले, आशीर्वाद की देखभाल करती थीं, वह खन्ना के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखती थीं।'












Click it and Unblock the Notifications