जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान समेत 1 नागरिक की मौत
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर-पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ सीजफायर का उल्लंघन हुआ, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है। पुंछ के कृष्णा घाटी में सीजफायर का उल्लंघन हुआ है, जिसमें जवान के साथ एक नागरिक की भी मौत हुई है।

सेना के अनुसार, सुबह से ही इस क्षेत्र में फायरिंग हो रही है, जिसका भारतीय सेना की ओर से करारा जवाब दिया जा रहा है। एलओसी पर फॉरवर्ड पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से जो फायरिंग की जा रही है उसमें छोटे हथियारों से फायरिंग की गई है।
6 अक्टूबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के बाबा खोरी और अन्य इलाकों में गोलीबारी की थी। वर्ष 2017 में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष 30 सितंबर तक पाकिस्तान की ओर से 600 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया जा चुका है, जो पिछले 10 वर्षों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications