अंकित सक्सेना की हत्या से 9 मिनट पहले का वीडियो आया सामने
Recommended Video

नई दिल्ली। देश की राजधानी में जिस तरह से अंकित सक्सेना की निर्मम हत्या की गई उसके बाद एक वीडियो सामने आया है, यह वीडियो अंकित की हत्या से कुछ मिनट पहले का है, जिसमे देखा जा सकता है कि वह किसी से फोन पर बात कर रहा है। यह वीडियो फुटेज तकरीबन एक मिनट का है। वीडियो में अंकित को काले रंग की जैकेट में देखा जा सकता है, जिसमे वह एक मिनट तक किसी से बात करता है, वीडियो एक फरवरी रात को 8.05 बजे का है। इस वीडियो के बाद दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमे चारो तरफ भगदड़ होते हुए देखा जा सकता है।

मां ने लगाया गला रेतकर हत्या का आरोप
अंकित फोटोग्राफी करता था और जिस वक्त वह अपने दफ्तर से वापस लौट रहा था तभी उसके घर के पास चौराहे पर मुस्लिम युवती जोकि उसकी दोस्त है के घरवाले वहां पहुंचे और उन्होंने उसपर हमला बोल दिया। अंकित पर लड़की के घरवालों ने चाकू से हमला कर दिया और उसका गला काट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अंकित की मां कमलेश वहां पहुंची, उनका आरोप है कि मेरे बेटे की गला रेतकर हत्या की गई है।

राजनीति हुई तेज
इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी अंकित के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी, साथ ही उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यहां आना चाहिए और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देना चाहिए। जिसके बाद आप नेता संजय सिंह ने यहां पहुंचकर परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि हम हर संभव परिवार की मदद करेंगे। खुद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि हम पीड़ित परिवार को अच्छे से अच्छा वकील दिलाएंगे ताकि उनको इंसाफ मिल सके और आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले।

कई लोग गिरफ्तार
गौरतलब है कि 23 वर्षीय अंकित का मुस्लिम युवती के साथ प्रेम संबंध था, जिससे नाराज युवती के घरवालों ने अंकित की हत्या कर दी। अंकित दिल्ली के रघुबीर नगर कॉलोनी में रहता था। कुछ साल पहले यहां रहने वाली मुस्लिम युवती से उसे प्रेम हो गया, लेकिन युवती का परिवार दूसरी जगह शिफ्ट हो गया था। युवती के परिवार वाले अंकित के साथ लड़की के संबंध से नाराज थे। इस मामले में पुलिस ने लड़की की मां, पिता, भाई और मामा सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें- शर्मनाक, 15 साल की बच्ची से 18 महीने से हो रहा था रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल












Click it and Unblock the Notifications