VIDEO: दिल्ली में चोरों ने चोरी करने से पहले किया मिथुन स्टाइल में डांस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली नें चोर कितने बेखौफ हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, चोर एक दुकान में चोरी करने आते हैं और फिर सीसीटीवी के सामने डांस करते हैं। दिल्ली में नॉवेल्टी सिनेमा के पास कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब चोरी करने से पहले चोर सीसीटीवी को देखते ही मिथुन स्टाइल में बिना म्यूजिक के ही डांस करने लगा।

cctv

सामने आई सीसीटीवी ने देखाई दे रहा था कि एक चोर गली में दाखिल होता है और मुंह पर रुमाल बांधता और डांस करना शुरु कर देता है। उसके बाद गली में दो अन्य चोर मुंह पर रूमाल बांधे में घुसे। बताया जा रहा है कि ये वीडियो मंगलवार का है।

उसके बाद साथियों के साथ उसी गली की चार दुकानों के शटर उखाड़ डाले। गली में चलते-चलते भी दो-तीन चोर झूम रहे थे। पांचों ने दुकानों के शटर भी इतनी आसानी से उखाड़े, जैसे कोई खेल हो। शटर के बीच में कोई औजार फंसाते, फिर पांचों मिलकर उस शटर को उठा देते। अगली सुबह दुकान मालिकों ने ऑफिस की हालत और सीसीटीवी की फुटेज देखीं तो दंग रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+