CCTV वीडियो: बेदर्द बहू ने की सास की सिलबट्टे से पिटाई, गिरफ्तार

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में ऐसी बहू की तस्वीर सामने आयी है जिसने इंसानियत और रिश्ते को तार-तार कर दिया है। एक व्यपारी संगीत जैन, जो कि घर में रोज सास-बहू के झगड़े से परेशान था, ने चोरी से घर में सीसीटीवी कैमरे को लगा दिया जिससे की सच सामने आ सके।

और इसके बाद जो सच सामने आया उसने ना केवल संगीत जैन को बल्कि इंसानों के भी हाथ-पाव फूला दिये। कैमरे में कैद हुआ है संगीत जैन की पत्नी संगीता जैन का खौफनाक चेहरा, जिसने अपनी सास की बेरहमी से ना केवल पिटाई की बल्कि उसने बुजुर्ग महिला पर सिलबट्टे से भी हमला किया।

बेदर्द बहू ने की सास की सिलबट्टे से पिटाई..

वीडियो में पूरी तरह से क्लीयर है कि किस तरह से एक बहू अपनी 70 साल की बुजुर्ग सास राजरानी जैन की ना केवल बेरहमी से पीट रही है बल्कि दुपट्टे से गला दबाकर उन्‍हें जान से मारने की कोशिश भी कर रही है।

कहा जा रहा है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब संगीता ने ऐसा किया है इससे पहले भी वो अपनी सास के साथ कठोर व्यवहार कर चुकी है। फिलहाल बेरहम बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया और तब पुलिस ने इस पर एक्शन लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+