कॉफी किंग वीजी सिद्धार्थ की मौत के बहाने माल्या ने रोया अपना दुखड़ा, ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली। दो दिन से लापता कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव नेत्रावती नदी में बुधवार सुबह मिल गया। वह सोमवार शाम करीब 6.30 बजे से लापता थे। वे अपने ड्राइवर के साथ टहलने के लिए कार से निकले थे। मैंगलोर में नेत्रावती नदी के ऊपर बने पुल पर वे उतर गए थे और अपने ड्राइवर को इंतजार करने को कहकर टहलने चले गए थे। सिद्धार्थ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता एसएम कृष्णा के दामाद थे। बता दें कि वीजी सिद्धार्थ ने अपने एक पत्र में आयकर विभाग के अधिकारियों के उत्पीड़न को लेकर आरोप लगाया था।

वीजी सिद्धार्थ के मामले को लेकर विजय माल्या ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मेरे और वीजी सिद्धार्थ के बीच में सीधेतौर पर तो नहीं अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हैं। मैं उनके पत्र से परेशान हूं। बैंक और सरकारी एजेंसी किसी को भी परेशान कर सकती हैं। देखिए, उन्होंने मेरे साथ क्या किया, जबकि मैं पूरा पैसा देने को तैयार था।' माल्या यहीं नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने लिखा, 'पश्चिमी देशों में सरकार और बैंक कर्ज चुकाने के लिए कर्ज लेने वालों की मदद करती है। मैंने हर एक कोशिश की कर्ज चुकाने की।' बता दें कि विजय माल्या अभी लंदन में रह रहे हैं। विजय माल्या भारतीय बैंकों के साथ 9,000 करोड़ रुपये के बकाए में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप में वांछित हैं।
ये थी वीजी सिद्धार्थ की चिट्ठी
गायब होने से पहले वीजी सिद्धार्थ ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और सीसीडी फैमिली को एक चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने कंपनी की माली हालत और अपने ऊपर कर्ज का जिक्र किया है। चिट्ठी में वीजी सिद्धार्थ ने अपनी नाकामी के बारे में लिखा- 'मैं सीसीडी को प्रॉफिटेबल बिजनेस मॉडल बनाने में नाकाम रहा।
हालांकि मैंने पूरी मदद की। मैंने इसे पूरी जिंदगी दी लेकिन मुझे माफ कर दीजिए। मैं आप सबकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। परेशानियों को खत्म करने के लिए मैं लंबे समय से जूझता रहा, मगर अब हिम्मत हार गया हूं। मुझमें और प्रेशर लेने की ताकत नहीं है। मुझपर दोस्तों का काफी कर्ज है। कुछ प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स भी मुझे अपनी शेयर बेचने का दबाव बना रहे हैं।'
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications