CBSE Board Results: बोर्ड ने की घोषणा, इस दिन आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
एक-एक कर सभी बोर्ड्स अपना रिजल्ट जारी कर रहे हैं। ऐसे में देश के सबसे बड़े बोर्ड्स में से एक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्र बेसब्र हो गए हैं। इन छात्रों के लिए बोर्ड ने खुशखबरी दी है। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की रिजल्ट तारीख की घोषणा कर दी है।
नई दिल्ली। एक-एक कर सभी बोर्ड्स अपना रिजल्ट जारी कर रहे हैं। ऐसे में देश के सबसे बड़े बोर्ड्स में से एक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्र बेसब्र हो गए हैं। इन छात्रों के लिए बोर्ड ने खुशखबरी दी है। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की रिजल्ट तारीख की घोषणा कर दी है। सीबीएसई की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 28 मई और 10वीं कक्षा का रिजल्ट 31 मई को आएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं के छात्र/छात्राएं सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।

लंबे इंतजार के बाद आखिर सीबीएसई के नतीजे अगले हफ्ते घोषित कर दिए जाएंगे। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 31 मई और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 28 मई को घोषित किया जाएगा। 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में आयोजित कराई गई थीं। 10वीं की परीक्षा जहां 5 मार्च से 4 अप्रैत तक चली थीं, वहीं 12 की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई थीं और 27 अप्रैल को खत्म।
बोर्ड द्वारा जारी पहली डेटशीट में बच्चों ने आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके बाद इसमें बदलाव किए गए थे। वहीं सीबीएसई पेपर लीक ने बच्चों के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी थी। इसके बाद सीबीएसई ने 25 अप्रैल को इकोनॉमिक्स का पेपर दोबारा से कराया था। दोनों कक्षाओं में कुल 28 लाख छात्र/छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 16,38,438 छात्र 10वीं की परीक्षा में बैठे थे। 11,86,306 छात्र/छात्राएं 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र/छात्राएं इस तरह से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
* सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
* 10वीं/12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
* रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर डालकर लॉग-इन करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
इसके अलावा छात्र/छात्राएं और भी कई तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार छात्र/छात्राएं सीधे गूगल के जरिये भी रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई ने पहली बार रिजल्ट के लिए गूगल से पार्टनरशिप की है। इसके लिए छात्रों को गूगल पर जाकर सीबीएसई रिजल्ट टाइप करना होगा और फिर रिजल्ट पेज पर अपनी जानकारी डालकर सबमिट करनी होगी। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे देगा।
ये भी पढ़ें: IGNOU: एमबीए में दाखिले के लिए 24 जून को होगी OPENMAT XLIII 2018 प्रवेश परीक्षा












Click it and Unblock the Notifications