CBSE Class 10 Result: आज शाम 4 बजे आएंगे नतीजे, इन तरीकों से देखें सबसे पहले

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट शाम 4 बजे में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड ने 26 मई को 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया था।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट शाम 4 बजे में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड ने 26 मई को 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया था।

Results

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सेक्रेटरी अनिल स्वरूप ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि 10वीं का रिजल्ट मंगलवार शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 5 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कराया था, जिसमें 16 लाख से ज्यादा छात्र/छात्राएं बैठे थे। 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में ग्रेडिंग सिस्टम है जिसके अनुसार ही छात्रों का सीजीपीए निकाला जाता है।

परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राएं इस तरह ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

* सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in या www.results.nic.in पर जाएं।

* 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

* रोल नंबर डालकर लॉग-इन करें।

* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।

अगर छात्र/छात्राएं इन वेबसाइट पर अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं तो और भी कई तरीके हैं जिनसे परिणाम देखा जा सकता है।

Search Engines: सीबीएसई के 10वीं का रिजल्ट सीधे सर्च इंजन पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र/छात्राएं गूगल (www.google.in) और माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन (www.bing.com) पर सीधा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट लिख कर अपने नतीजे देखें। आपको बस अपना रोल नंबर डालकर लॉग-इन करना होगा।

UMANG: छात्र/छात्राएं उमंग एप पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ये ऐप एंड्रॉयड, विंडोज और आईओएस, तीनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है। माइक्रोसॉफ्ट का एसएमएस ऑर्गनाइजर ऐप पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

IVRS: छात्र/छात्राएं IVRS (इंटरैक्टिव व्यॉस रिस्पॉन्स सिस्टम) पर कॉल कर के भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। दिल्ली और अन्य राज्यों के कॉलर 011-24300699 पर कॉल करें।

SMS: एसएमएस के जरिये भी रिजल्ट देखा जा सकता है। इसके लिए छात्रों को मैसेज में CBSE10Centre Number> टाइप कर 7738299899 पर भेज दें। ध्यान रखें कि जन्मतिथि का फॉर्मेंट ddmmyyyy रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+