CBSE: 10वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको cbse.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद cbse 10th result 2017 लिंक पर क्लिक करें।
नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 10वीं का रिजल्ट आ गया है। इस बार 10वीं का सीबीएसई का रिजल्ट 90.95 फीसदी रहा है, जबकि 2016 में यह आंकड़ा 96.21 फीसदी था। इस तरह से देखा जाए तो इस बार 10वीं का रिजल्ट पिछली बार की तुलना में खराब रहा है। इस बार सबसे अच्छा रिजल्ट त्रिवेंद्रम का रहा है। यहां का रिजल्ट 99.85 फीसदी रहा है। दूसरे नंबर पर मद्रास 99.62 फीसदी के साथ और तीसरे नंबर पर 98.23 फीसदी रिजल्ट के साथ इलाहाबाद है।

किस क्षेत्र का कितना रहा रिजल्ट
दिल्ली- 78.09 फीसदी
पटना- 95.50 फीसदी
इलाहाबाद- 98.23 फीसदी
देहरादून- 97.27 फीसदी
अजमेर- 93.30 फीसदी
त्रिवेंद्रम- 99.85 फीसदी
चेन्नई- 99.62 फीसदी
भुवनेश्वर- 92.15 फीसदी
चंडीगढ़- 94.34 फीसदी
गुवाहटी- 65.53 फीसदी
इससे पहले बोर्ड ने 28 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। 12वीं का पास पर्सेंटेज 82 फीसदी रहा था। आइए जानते हैं कैसे देखें अपना सीबीएसई 10th का रिजल्ट।
कैसे जानें अपना रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको cbse.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद CBSE - Class X Examination लिंक पर क्लिक करें। इसमें अपनी जरूरी जानकारियां जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर आदि भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसे पूरा करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। इतना ही नहीं, आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर और रोल नंबर रिजल्ट वाले लिंक पर डालना होगा।












Click it and Unblock the Notifications