CBI vs ममता सरकार: SC के फैसले पर बोले रविशंकर प्रसाद - ये सीबीआई की बड़ी नैतिक जीत
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को जांच एजेंसी के सामने पेश होने का आदेश दिया। इसके तत्काल बाद ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बयान आया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने संविधान को बचाया है, यह देश की जनता की जीत है, यह हर किसी की जीत है। जबकि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी पर हमला बोला और कहा कि सारदा चिट फंड घोटाले की जांच मामले में ममता बनर्जी क्यों खामोश हैं?

रविशंकर प्रसाद ने कहा लाखों लोगों के पैसे डूब गए, लोगों के साथ धोखा हुआ, लेकिन ममता बनर्जी इस पर क्यों नहीं बोल रही हैं। अन्य राजनीतिक दल इसपर क्यों चुप हैं। उन्होंने कहा कि यह आदेश सुप्रीम कोर्ट ने साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए दिया था। ये जांच स्वच्छ माहौल में होनी चाहिए। इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। ये सीबीआई के लिए की एक बड़ी नैतिक जीत है।
इसके पहले, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ममता बनर्जी का भी बयान आया। एक बार पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कोई खुद को देश का बिग बॉस ना समझे। उन्होंने कहा कि बिना नोटिस के सीबीआई पुलिस कमिश्नर के घर गई। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने संविधान को बचाया है, यह देश की जनता की जीत है, यह हर किसी की जीत है।
ममता सरकार के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस कमिश्नर को सीबीआई के सामने पूछताछ के लिए पेश होना पड़ेगा, उनकी गिरफ्तारी नहींं होगी लेकिन सीबीआई के साथ पूरी तरह सहयोगात्मक रवैया अपनाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार सीबीआई के सामने शिलांग ( तटस्थ स्थान) में पेश होंगे।












Click it and Unblock the Notifications