सीबीआई के कस्टडी से गायब हुआ 103KG सोना, सुराणा कॉर्पोरेशन की ली गई तलाशी
चेन्नई। चेन्नई स्थित सुराणा कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बिल्डिंग में सीबीआई ने छापा मारा है। सीबीआई ने एक सर्च लिस्ट बनाया है जिसमें कहा गया है कि 400.47 किलोग्राम सोना मिलने और उसे सुराणा की तिजोरियों में सुरक्षित रखने का दावा किया गया था। आपको बता दें कि सीबीआई ने ये छापेमारी इसलिए की है क्योंकि रहस्यमय तरीक से 103 किलोग्राम सोना सीबीआई की सेफ कस्टडी से गायब हो गया है।
Recommended Video

गौरतलब है कि सीबीआई ने साल 2012 में चेन्नई स्थित सुराणा कॉरपोरेशन के कार्यालय में छापेमारी की थी जिसमें 400.5 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। यह सोना सुराणा की तिजोरियों और वॉल्ट्स में सीबीआई की सेफ कस्टडी में रखा था। यह 103 किलो सोना उसी 400.47 किलो सोने का हिस्सा है। केंद्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि उसने चेन्नई प्रमुख विशेष अदालत को तिजोरियों और वॉल्ट्स की 72 चाबियां सौंपी थीं। CBI ने दावा किया है कि जब कार्रवाई हुई थी तब सोना एक साथ मापा गया था लेकिन एसबीआई और सुराणा के बीच समझौता होने के बाद सोने का वजन अलग-अलग किया गया जो गड़बड़ी का कारण हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications