मीट एक्सपोर्टर मोइन समेत CBI के पूर्व निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ED की शिकायत पर CBI ने ये मामले दर्ज किए हैं।
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को मीट एक्सपोर्टर मोइन कुरैशी के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में मामला दर्ज किया है। CBI ने यह मालमा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिकायत पर दर्ज किया है।

बता दें कि कुरैशी ED के साथ-साथ आयकर विभाग की ओर से कर चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और इससे जुड़े मामले में जांच का सामना कर रहा है। सीबीआई ने 4 शहरों, दिल्ली, गाजियाबाद, हैदराबाद और चेन्नई में खोजबीन की। साथ ही प्रदीप कोनेरऊ के ठिकानों की भी छानबी की गई है।
जगन रेड्डी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रदीप का नाम भी शामिल है। CBI सूत्रों के अनुसार एक अन्य मामला पूर्व CBI निदेशक एपी सिंह और 2 अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया है। इसस पहले नवंबर में ED ने CBI को रेफरेंस भेजते हुए कहा था कि कुरैशी 'कुछ सरकारी लोगों ' के पैसे लेकर उन्हें इधर उधर करता है।
ये भी पढ़ें: लड्डुओं की वजह से तिरुपति मंदिर को हुआ 140 करोड़ रुपए का नुकसान












Click it and Unblock the Notifications