Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लालू समेत परिवार पर संकट, CBI ने 12 ठिकानों पर छापेमारी कर दर्ज किया केस

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। CBI ने शुक्रवार सुबह लालू के 12 ठिकानों पर छापेमारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार साल 2006 मे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार में रेल मंत्री रहे लालू पर होटल आवंटन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

इसके तहत CBI ने लालू, उनकी पत्नी राबड़ी और बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। CBI दिल्ली, पटना, रांची, पुरी और गुरुग्राम समेत 12 जगहों पर छापेमारी की है। इसके साथ ही साल 2006 में IRCTC के MD के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

लालू समेत परिवार पर संकट, CBI ने 12 ठिकानों पर छापेमारी कर दर्ज किया केस

CBI ने आवंटन से जुड़े सुजाता समूह के रांची, पुरी और पटना स्थित होटल चाणक्य पर भी छापा मारा है। CBI ने लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, सरला गुप्ता (आरजेडी नेता पीसी गुप्ता की पत्नी) के खिलाफ मामला दर्ज किया। CBI ने IRCTC के एमडी रहे पीके गोयल और सुजाता समूह के विज कोचर, मेसर्स लारा प्रोजेक्ट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि ओडिशा स्थित पुरी, झारखंड के रांची में गलत तरीके से होटल का आवंटन किया गया। आरोप यह भी है कि लीज पर होटल देने के बादले पटना में जमीन मिली जिस पर मॉल बन रहा है। लालू पर साल 2005 में दो होटल लीज पर देने में गड़बड़ी करने का आरोप है।

राबड़ी के आवास पर भी छापा

CBI ने लालू की पत्नी राबड़ी देवी के पटना स्थित 10 सर्कुलर आवास पर भी छापेमारी की है। वहीं लालू आज रांची में मौजूद हैं क्योंकि चारा घोटाले से जुड़ी सुनवाई आज विशेष अदालत में होनी है।

इस मसले पर राजद प्रवक्ता मनोज झा ने आज भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन है। हम इससे झुकेंगे नहीं। हम कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ेंगे। वहीं सूत्रों की मानें तो जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने प्रवक्ताओं को इस आशय का फरमान जारी किया है कि वो लालू और उनके घर पर पड़े CBI के छापे पर कोई बयान ना दें।

लालू समेत परिवार पर संकट, CBI ने 12 ठिकानों पर छापेमारी कर दर्ज किया केस

वहीं केंद्र सरकार में मंत्री गिरीराज सिंह ने इस मसले पर कहा है कि कानून अपना काम कर रहा है।, अब नीतीश जी मूक दर्शक नहीं रह सकते। उन्हें अपना स्टैंड बताना होगा।

सुशील मोदी ने कहा था..

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के नेता सुशील मोदी ने भी लालू पर कई आरोप लगाए हैं। सुशील मोदी ने कहा था कि लालू यादव दान में मिली जमीन वापस करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव एक हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति के मालिक हैं। लालू यादव ने भ्रष्टाचार किया है, अब भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचारी कहना क्या मानहानि है? उन्होंने ये भी कहा कि मैं मानहानि के मुकदमों की परवाह नहीं करता।

लालू प्रसाद यादव और IRCTC के पूर्व MD के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, 12 ठिकानों पर छापेमारी

सुशील कुमार मोदी लगातार आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार और रिश्तेदारों की बेनामी संपत्ति को लेकर खुलासे करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भी बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने लालू यादव पर हमला किया। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू यादव लालू यादव दान में मिली जमीनें लौटा क्यों नहीं देते हैं। अगर मेरे आरोपों में दम नहीं है तो लालू यादव मेरे आरोपों से इंकार क्यों नहीं करते हैं।

मोदी का आरोप

सुशील मोदी ने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव के पास एक हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति है। उन्होंने भ्रष्टाचार किया है ऐसे में भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचारी कहना मानहानि है क्या? सुशील मोदी ने कहा कि मैं मानहानि के मुकदमों की परवाह नहीं करता।

शहाबुद्दीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वो बाहुबली हैं, ऐसे में क्या उन्हें बाहुबली कहा जाएगा तो वो मानहानि का मुकदमा करेंगे क्या? बता दें कि पहले भी सुशील मोदी ने लालू यादव को लेकर कई खुलासे किए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+