Delhi: मनीष सिसोदिया का दावा- मेरे दफ्तर पर CBI ने डाला छापा, AAP ने भी लगाए आरोप

मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दावा किया कि उनके दफ्तर पर सीबीआई ने छापेमारी की। जबकि सीबीआई ने इससे इनकार किया है। इसको लेकर राजनीति गर्मा गई है।

Sisodia

दिल्ली में आबकारी घोटाले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। शनिवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि उनके दफ्तर पर सीबीआई ने छापेमारी की। हालांकि केंद्रीय एजेंसी ने इस बात से इनकार किया है। उसने कहा कि उसकी ओर से कोई भी छापेमारी दिल्ली सचिवालय में नहीं की गई। वहीं आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर दबाव डालने के लिए बीजेपी ये छापेमारी करवा रही है।

इस छापेमारी की जानकारी सिसोदिया ने खुद ही ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज फिर CBI मेरे दफ्तर पहुंची है। उनका स्वागत है। इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ्तर में छापा मारा, लॉकर तलाशे, मेरे गांव तक में छानबीन करा ली। मेरे खिलाफ ना कुछ मिला है ना मिलेगा क्योंकि मैंने कुछ गलत किया ही नहीं है। ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी इस ट्वीट को रिट्वीट किया है।

CBI ने क्या कहा?
सीबीआई ने कहा कि उनकी टीम ने डिप्टी सीएम के घर, दफ्तर या किसी अन्य जगह पर छापेमारी नहीं की है। सिसोदिया के खिलाफ दस्तावेज जमा करने के लिए धारा 91 सीआरपीसी नोटिस जारी हुआ था। उनकी टीम उन्हीं दस्तावेजों को लेने के लिए दफ्तर गई थी। ये एक कानूनी प्रक्रिया है। इसे छापेमारी नहीं कहा जा सकता। आपको बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने कई महीने पहले आबकारी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। तब से इस केस में कई लोग गिरफ्तार भी हुए। सीबीआई पहले भी सिसोदिया के घर पर छापेमारी कर चुकी है, क्योंकि आबकारी विभाग उन्हीं के पास है।

AAP ने भी साधा निशाना
आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि फिर एक बार मोदी जी की CBI मनीष सिसोदिया के दफ्तर पहुंची है, लेकिन इन्होंने अबतक ये नहीं बताया कि पिछली रेड में क्या मिला था? क्योंकि घर, ऑफिस, बैंक लॉकर और मनीष जी के गांव तक की छानबीन करने के बाद इन्हें सिर्फ एक 'झुनझुना' मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+