CBI Raid: WAPCOS के पूर्व CMD से जुड़े 19 ठिकानों पर CBI की रेड, 20 करोड़ की नकदी जब्त
CBI Raid: सीबीआई ने WAPCOS के पूर्व CMD राजेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। उसके 19 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। इस दौरान 20 करोड़ की नकदी जब्त की है।

CBI Raid: केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को करीब 19 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकुला, गुरुग्राम, सोनीपत और गाजियाबाद सहित 19 स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाली वैपकोस वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी के पूर्व सीएमडी राजेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई।
सीबीआई ने राजेंद्र कुमार गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 20 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। सीबीआई की टीम ने राजेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। 19 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 20 करोड़ रुपये नगद जब्त किए हैं।
Recommended Video

आरोपी राजेन्द्र कुमार गुप्ता वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी में CMD के पद पर कार्यरत थे और ये कंपनी जल शक्ति मंत्रालय के अधीन काम करती थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 19 स्थानों पर आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से लगभग 20 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है। साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज, गहने और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए है।
सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आरोप है कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति है। छापेमारी के बाद सीबीआई ने अपने बयान में कहा कि पूर्व सरकारी कर्मचारी राजेंद्र गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनके ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान 20 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई। आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Palghar Two Sadhus: मॉब लिंचिग मामले में सीबीआई जांच होगी, महाराष्ट्र सरकार ने SC में हलफनामा दाखिल किया












Click it and Unblock the Notifications