Land for Job Scam: लालू से सवाल-जवाब का CBI ने बनाया Video, मीसा भारती के घर पर हुई पूछताछ
सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली में राजद प्रमुख लालू यादव से पूछताछ की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूछताछ का केंद्रीय जांच एजेंसी ने वीडियो भी बनाया है।

Land for Job Scam: जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबाआई ने दूसरे दौर की पूछताछ शुरू कर दी है। ये पूछताछ लालू यादव की बेटी मीसा भारती के घर पर की गई। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के पास सवालों की एक लंबी सूची थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबाआई ने आरजेडी चीफ से पूछताछ का वीडियो भी बनाया है। सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव के अलावा मामले में मीसा भारती से भी पूछताछ की है। ठीक एक दिन पहले सोमवार को पटना में सीबीआई ने लालू की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से करीब चार घंटे पूछताछ की थी।
आईआरसीटीसी (IRCTC) बड़े घोटाले को लेकर सीबीआई ने दूसरे दौर की पूछताछ तेज कर दी है। सोमवार को पटना स्थिति राबड़ी देवी के आवास पर उनसे पूछताछ के बाद अब जांच एंजेंसी ने लालू यादव से दिल्ली में सवाल जवाब किए। ये पूछताछ मीसा भारती के घर पर हुई। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई से इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है। सीबीआई ने आरजेडी प्रमुख से करीब 32 सवालों के जवाब मांगे। बताया जा रहा कि दूसरे राउंड की पहली पारी में मीसा भारती से भी मामले में पूछताछ की गई।
हमारे यहां से सब चलता रहता है: राबड़ी देवी
सोमवार को हुई सीबीआई की पूछताछ के बाद बिहार की पूर्व सीएम व आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा कि हमारे पास कुछ नहीं मिलेगा। बार- बार सीबीआई पूछताछ को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे यहां से सब चलता रहता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां इस तरह की जांच पहले भी हुई है। ऐसा चलता रहा है। इससे कुछ नहीं होता. कुछ हासिल नहीं होगा। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री व राबड़े के बेट तेजस्वी यादव ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे यहां हर माह-दो महीने ये सब होता है। इससे फर्क नहीं पड़ता। 2024 तक ऐसा ही चलता रहेगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications