सोनाली फोगाट की मौत की होगी CBI जांच? हरियाणा CM ने कही ये बात
बीजेपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत अब मिस्ट्री बन चुकी है। जहां उनकी मौत हार्ट अटैक से बताया जा रहा है, वहीं परिजन इसे मर्डर बता रहे हैं।
नई दिल्ली, 25 अगस्त: बीजेपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत अब मिस्ट्री बन चुकी है। जहां एक तरफ उनकी मौत हार्ट अटैक से बताया जा रहा है, वहीं परिजन इसे मर्डर बता रहे हैं। ऑटोप्सी रिपोर्ट में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सोनाली फोगाट की बॉडी पर चोट के निशान है। इस मामले में परिजन अब सीबीआई जांच की मांग की है।
Recommended Video

सीएम मनोहर लाल ने दिया परिजन का साथ
सोनाली फोगाट के परिजन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक से नहीं हो सकती है। बल्कि उनकी हत्या की गई है। इस मामले में मनोहर लाल ने उनके परिजनों का साथ देते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों की मांग के अनुसार हम काम करेंगे।

परिजन की मांग पर कराएंगे सीबीआई जांच
सीएम ने कहा कि अगर वे हमें लिखित में अपनी मांग देते हैं, तो हम इसे आगे की प्रक्रिया के लिए बढ़ा देंगे। कहा कि मृतका के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो हम इसमें पूरा सहयोग करेंगे। लिखित में मिलने के बाद हम आगे की प्रक्रिया करेंगे।

'हर एंगल से होगी जांच'
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने सीएम गोवा और पुलिस अधिकारियों से बात की है। उसके परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। मामले की पूरी निष्पक्षता और हर एंगल से जांच की जाएगी।

पीए और दोस्त पर हत्या का आरोप
वहीं, सोनाली फोगाट के भाई ने उनके पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर पर हत्या का आरोप लगाया है। इससे पहले सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने बुधवार को सोनाली की हत्या का आरोप उनके 2 करीबियों पर लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं इस मामले में गुरुवार को गोवा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद हत्या का केस दर्ज किया है।

'गोवा आने का नहीं था कोई प्लान'
सोनाली फोगट के भाई रिंकू ढाका ने सोनाली के गोवा आने को लेकर कहा कि उनका गोवा आने का कोई प्लान नहीं था। पूर्व नियोजित साजिश के तहत लाया गया था। फिल्म की शूटिंग नहीं थी, होटल में 2 कमरे सिर्फ 2 दिन के लिए बुक किए गए थे। फिल्म की शूटिंग 24 अगस्त को होनी थी, लेकिन कमरे केवल 21-22 अगस्त के लिए बुक किए गए।
यह भी पढ़ें- सोनाली फोगाट की मौत मामले में नया मोड़, गोवा पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज












Click it and Unblock the Notifications