सोनाली फोगाट की मौत मामले में नया मोड़, गोवा पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज
सोनाली फोगाट की मौत मामले में नया मोड़, बाद गोवा पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज
गोवा, 25 अगस्त: बिग बॉस 14 फेम एक्ट्रेस और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। फोगाट के भाई रिंकू और भतीजे के आरोपों के बाद गोवा पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।
Recommended Video

परिवार ने पुलिस को बताई ये बात
फोगट के भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि उसकी हत्या सोनाली फोगाट के दो सहयोगियों ने की है। अपनी इस शिकायत में रिंकू ढाका ने कहा कि फोगट ने 23 अगस्त को अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले अपनी मां, बहन और बहनोई से बात की थी। उन्होंने दावा किया कि बातचीत के दौरान सोनाली ने अपने कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की थी।
सोनाली को नशीली चीज खिलाकर रेप किया गया
पुलिस शिकायत में कहा गया है, "उसने (सोनाली) कहा कि सांगवान ने उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो बनाया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रही थी।"
भाई ने बताया कि मेरी बहन को मिली थी ये धमकी
भाई ने यह भी दावा किया कि सांगवान ने सोनाली को उनके राजनीतिक और अभिनय करियर को नष्ट करने की धमकी भी दी और उनके फोन, संपत्ति के रिकॉर्ड, एटीएम कार्ड और घर की चाबियां जब्त कर लीं।












Click it and Unblock the Notifications