नेशनल शूटर का आरोप, धर्म परिवर्तन के लिए रकीबुल ने मुझे प्रताड़ित किया, कुत्ते छोड़े
रंजीत उर्फ रकीबुल पर तारा शादहेव ने धर्म छुपाकर धोखे से शादी करने और धर्म बदलने के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे।
नई दिल्ली। नेशनल शूटर तारा शाहदेव के पति रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन पर पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में जांच कर रही सीबीआई टीम ने कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीबीआई ने 2015 में मामले की जांच शुरू की थी। तारा ने अपने पति रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल पर जबरन धर्म परिवर्तित करवाने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। ये मामला काफी चर्चित रहा था।

2014 में दिल्ली और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने रंजीत को गिरफ्तार किया था। रकीबुल पर तारा शादहेव ने धर्म छुपाकर धोखे से शादी करने और धर्म बदलने के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे।
अपनी शिकायत में तारा शाहदेव ने आरोप लगाया था कि जब उसे यह पता लग गया कि उसका पति मुसलमान है तो उस पर दबाव डाला गया कि वह इस बात को छिपाकर रखे। उन्होंने कहा था कि उस पर धर्म बदलने का दबाव डाला गया और उसके ऊपर कुत्ते भी छोड़े गए। तारा शहदेव झारखंड की हैं। मामले के बेहद चर्चित होने के बाद इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications