CBI ने मणिपुर वायरल वीडियो मामले में 6 लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर वायरल वीडियो मामले में 6 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। सीबीआई ने मणिपुर में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और दो पुरुषों की हत्या के मामले में 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
साथ ही एक बच्चे के खिलाफ कानून का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। सीबीआई ने गुवाहाटी में विशेष न्यायाधीश के समक्ष चार्जशीट दाखिल की है।

बता दें कि सीबीआई ने 21 जून को मणिपुर सरकार के रिक्वेस्ट पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में कहा गया था कि 4 मई को करीब एक हजार लोगों ने कांगपोकपी जिले में तोड़फोड़ की थी। घरों में आग भी लगा दी थी। साथ ही लोगों पर हमला किया था। महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया और लोगों की हत्याएं कीं।
एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि सीबीआई जांच से पता चला कि आरोपी इन घटनाओं में शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, सीबीआई के विशेष कोर्ट के न्यायाधीश के समक्ष चार्जशीट दाखिल की गई।
बता दें कि मणिपुर में कुकी समुदाय द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने के मामले में हर तरफ गुस्सा था। पीएम इसे कभी माफ न किया जाने वाला कृत्य बताया था। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि हमने वीडियो देखा और मुझे बहुत बुरा लगा। ये मानवता के खिलाफ एक अपराध है। मैं कोशिश करूंगा कि दोषियों को मौत की सजा मिले।
बता दें कि मणिपुर में 4 मई से हिंसा भड़की हुई है। छह महीने से अधिक समय हो गया, लेकिन हिंसा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। इस हिंसा में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। हजारों लोग घायल हो गए। आरक्षण विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा अभी तक शांत नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- 'PM मोदी को मणिपुर से ज्यादा इजराइल में दिलचस्पी', राहुल गांधी ने मिजोरम में साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications