CBI ने वीडियोकॉन ग्रुप के CMD वेणुगोपाल धूत के खिलाफ दर्ज किया केस, भ्रष्टाचार का आरोप
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) वेणुगोपाल धूत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार को सीबीआई ने उनके खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्टियम को धोखा देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि वेणुगोपाल धूत पर आरोप है कि उन्होंने ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बिक स्थित अपनी तेल और गैस कंपनियों की फाइनैंसिंग में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियिम के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर हेराफेर किया। तेल मंत्रालय की शिकायत के बाद सीबीआई ने वेणुगोपाल धूत के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई जांच में वीडियोकॉन मोजांबिक रोवोमा लिमिटेड के निदेशक और प्रमोटर को भी शामिल किया गया है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि जांच में पता चला है कि वीडियोकॉन से जुड़ी फर्मों ने अनुचित लाभ के लिए बैंकों के सहायता संघ के साथ साठगांठ की। इसके बाद ओएनजीसी विदेश लिमिटेड और ऑयल इंडिया लिमिटेड ने जनवरी 2014 में वीडियोकॉन की मोजांबिक संपत्ति को 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर में अधिग्रहण किया था।
बता दें कि वेणुगोपाल धूत एम-एस वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड और वीडियोकॉन हाइड्रोकार्बन होल्डिंग लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। विडियोकॉन को 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से 3,250 करोड़ रुपये का लोन मिला था। यह लोन कुल 40 हजार करोड़ रुपये का एक हिस्सा था जिसे विडियोकॉन ग्रुप ने एसबीआई के नेतृत्व में 20 बैंकों से लिया था। आईसीआईसीआई बैंक ने दीपक कोचर को साल 2012 में 3250 करोड़ रुपये का लोन दिया था। लोन मिलने के छह महीने बाद धूत की कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी में कई करोड़ का निवेश किया। जिस कंपनी में निवेश किया गया उसके प्रमोटरों में चंदा कोचर के पित और दो अन्य रिश्तेदार प्रमोटर थे।
यह भी पढ़ें: यूपी 69000 शिक्षक भर्ती मामला: मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग
-
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: अपने पर करें भरोसा, रिश्तों में रखें पारदर्शिता












Click it and Unblock the Notifications