बैंक ऑफ इंडिया फ्रॉड केस में सीबीआई ने क्रेडिट मैनेजर समेत 5 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक ऑफ इंडिया फ्रॉड केस मामले में चार्जशीट दाखिल की है। असम की गुवाहाटी ब्रांच से जुड़े मामले में पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इसमें साल 2012 से 14 तक क्रेडिट मैनेजर रहे रमेश कुमार झा और चार अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। ये चार्जशीट उन पर बैंक ऑफ इंडिया को लगभग 1,98,50,000 रुपए का नुकसान पहुंचाने को लेकर दायर की गई है।

आरोप है कि बैंक ऑफ इंडिया, गुवाहाटी के 2012-14 के क्रेडिट मैनेजर ने कथित तौर पर अपने पद का दुरुपयोग किया था और दूसरों के साथ आपराधिक साजिश की और बैंक प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करके टर्म लोन और कैश क्रेडिट ऋण स्वीकृत किया था।
सीबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया गुवाहाटी, असम के क्रेडिट मैनेजर रमेश कुमार झा (2012-14), लाखा सेरिंग,रुबा टेसर, देबाशीष घोष और हर्धन मुखर्जी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। गुवाहाटी के स्पेशल सीबीआई जज केी अदालत में ये चार्जशीट दाखिल की गई है।
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया है कि रमेश कुमार झा ने कथित रूप से बैंक की प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करके कर्ज मंजूर किए। जिन्हें कर्ज दिए गए उन्होंने इसे नहीं लौटाया, जिससे बैंक को 1.98 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications